Bihar STET 2024: सीटईटी 2024 परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संगीत, नृत्य, विज्ञान....उर्दू में इतने अभ्यर्थी हुए सफल
- BSEB STET 2024 Results:

BSEB STET 2024 Results: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2024 का रिजल्ट आज सोमवार,18 नवंबर 2024 को जारी कर दिया है। अगर आप भी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो अब आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एसटीईटी पेपर-1 में 2619111 परीक्षार्थी बैठे थे जिसमें 194697 पास हुए हैं। उम्मीदवारों का पासिंग पर्सेंटेज 73.77 फीसदी है। पेपर 1 में कुल 16 विषय थे। पेपर-2 में 159911 में 10350 पास हुए हैं। 64.444 फीसदी पास उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल हुए। पेपर 2 में 29 विषय थे। एसटीईटी में कुल 423822 बैठे थे। 297747 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 45 विषयों में कुल पास फीसदी 70.25 फीसदी हुए हैं।
STET 2024 के पेपर 1 का आयोजन कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों के लिए किया गया था, जिसमें 16 विषय शामिल हैं।
पेपर 1 के विषयों में पास हुए उम्मीदवारों का पासिंग पर्सेंटेज-
1. अरबी- 67.95 फीसदी
2. बांग्ला- 78.04 फीसदी
3. भोजपुरी- 52.94 फीसदी
4. नृत्य- 83.93 फीसदी
5. अंग्रेजी- 81.92 फीसदी
6. ललित कला- 74.71 फीसदी
7. हिन्दी- 75.21 फीसदी
8. मैथिली- 48.20 फीसदी
9. गणित- 77.14 फीसदी
10. संगीत- 55.38 फीसदी
11. पर्सियन- 50.55 फीसदी
12. शारीरिक शिक्षा- 83.72 फीसदी
13. संस्कृत- 85.15 फीसदी
14. विज्ञान- 74.88 फीसदी
15. सामाजिक विज्ञान- 68.37 फीसदी
16. उर्दू- 70.92 फीसदी
पेपर 1 में कुल 1,94,697 उम्मीदवार पास हुए हैं।
यह भी पढ़े- बिहार एसटीईटी पेपर 1 में 73 और पेपर 2 में 64 फीसदी कैंडिडेट हुए पास,ये हैं क्वालीफाइंग मार्क्स
STET 2024 के पेपर 2 का आयोजन कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए किया गया था, जिसमें 29 विषय शामिल हैं।
पेपर 2 के विषयों में पास हुए उम्मीदवारों का पासिंग पर्सेंटेज-
1. कृषि- 80.89 फीसदी
2. अरबी- 86.68 फीसदी
3. बांग्ला- 91.18 फीसदी
4. भोजपुरी- 78.57 फीसदी
5. वनस्पति शास्त्र- 68.86 फीसदी
6. रसायन शास्त्र- 55.53 फीसदी
7. वाणिज्य- 58.88 फीसदी
8. कंप्यूटर साइंस- 56.80 फीसदी
9. अर्थशास्त्र- 62.13 फीसदी
10. अंग्रेजी- 51.81 फीसदी
11. भूगोल- 77.48 फीसदी
12. हिन्दी- 74.04 फीसदी
13. इतिहास- 68.88 फीसदी
14. गृह विज्ञान- 79.56 फीसदी
15. मगही- 100 फीसदी
16. मैथिली- 82.52 फीसदी
17. गणित- 36.50 फीसदी
18. संगीत- 67.31फीसदी
19. पाली- 55.56 फीसदी
20. पर्सियन- 89.74 फीसदी
21. दर्शन शास्त्र- 74.87 फीसदी
22. भौतिकी- 58.41 फीसदी
23. राजनीतिक विज्ञान- 70.81 फीसदी
24. प्राकृत- 89.47 फीसदी
25. मनोविज्ञान- 54.19 फीसदी
26. संस्कृत- 91.35 फीसदी
27. समाज शास्त्र- 59.98 फीसदी
28. उर्दू- 63.27 फीसदी
29. जंतु विज्ञान- 73.23 फीसदी
पेपर 2 में कुल 1,03,050 उम्मीदवार पास हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।