Hindi Newsकरियर न्यूज़BSE Odisha 10th Result 2025: Odisha 10th Result declared bseodisha orissaresults toppers Odisha Class 10th result

BSE Odisha 10th Result 2025 Direct Link: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट orissaresults.nic.in पर जारी, 94.93 फीसदी पास

BSE Odisha 10th result 2025 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
BSE Odisha 10th Result 2025 Direct Link: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट orissaresults.nic.in पर जारी, 94.93 फीसदी पास

BSE Odisha 10th result 2025 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( बीएसई ), ओडिशा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने शुक्रवार शाम 4 बजे मैट्रिक परिणाम जारी किया। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in व orissaresults.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का लिंक उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 6 बजे से एक्टिव हो जाएगा। इस वर्ष ओडिशा 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 94.93 फीसदी रहा। परीक्षा में पंजीकृत कुल 510789 विद्यार्थियों में से 502470 ने एग्जाम दिया। इसमें से 4,84,863 पास हुए। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी। पास होने वालों में लड़के 2,40,251 और लड़कियां 2,44,612 हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 94 और लड़कियों का 96 रहा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा आज मध्यमा परीक्षा, 2025, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, 2025 (प्रथम), और वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एएचएससी) के परिणाम एक साथ घोषित किए हैं।

Direct Link

ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 6 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस साल 5.22 लाख से अधिक छात्रों ने ओडिशा कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था।

कैसा रहा था 2024 का रिजल्ट

बीते वर्ष ओडिशा बोर्ड 10वीं में 96.07 फीसदी छात्र सफल हुए थे। कुल लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.75 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.05 प्रतिशत रहा था। 4,158 छात्रों को उच्चतम ग्रेड A1 मिला था जबकि अधिकतम छात्रों ने C ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

ए1- 4,158

ए2- 29,838

बी1- 77,567

बी2- 1,18,750

सी -1,22,271

डी - 95,934

ई -62,791

फेल- 8,585

2023 का रिजल्ट कैसा रहा था

2023 में ओडिशा बोर्ड 10वीं में कुल 96.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अच्छा रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 95.75 जबकि लड़कियों का 97.05 फीसदी रहा था।

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

- ओडिशा 10वीं के रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

- इसके बाद Annual Examination Result 2025 लिंक चुनें.

- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व रोल नंबर डालें।

- सब्मिट करने पर बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2025 दिखाई देगा।

- इसे डाउनलोड करने के बाद ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2025 का प्रिंटआउट लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , Wbbse Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें