BPSC 70th PT Result: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, 5 आसान स्टेप्स से करें चेक
- BPSC 70th Prelims Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज 23 जनवरी 2025 को bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है।

BPSC 70th CCE Prelims 2025 result: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आज 23 जनवरी 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
Bpsc 70th Cce Result 2025: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
4. अब आप अपने रोल नंबर को (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कीजिए।
5. अब आप अपने रिजल्ट पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 328990 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें से 21,581 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
बीपीएससी कैटेगरी वाइज कटऑफ -
जनरल- 91 अंक
जनरल (महिला)- 81 अंक
ईडब्ल्यूएस- 83 अंक
ईडब्ल्यूएस (महिला)- 73 अंक
एससी- 70.33 अंक
एससी (महिला)- 55 अंक
एसटी- 65.33 अंक
एसटी (महिला)- 65.33 अंक
ईबीसी - 82 अंक
ईबीसी (महिला)- 69.33 अंक
बीसी- 84.67 अंक
बीसी (महिला)- 75 अंक
एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा (FAO) हेतु आयोग कुल 61 सफल परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।
कटऑफ -
जनरल- 101 अंक
जनरल (महिला)- 98 अंक
ईडब्ल्यूएस- 97 अंक
बीसी- 99 अंक
एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा (FAO) हेतु आयोग कुल 144 सफल परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है।
कटऑफ -
जनरल- 104.67 अंक
जनरल (महिला)- 100.67 अंक
ईडब्ल्यूएस- 103.33 अंक
बीसी- 104 अंक
दिव्यांग (VI)- 72.33 अंक
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 4 जनवरी 2025 को पटना के बापू परिसर केंद्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परिक्षा का आयोजन किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।