Hindi Newsकरियर न्यूज़BPSC 70th Admit Card 2024: BPSC 70th Prelims Admit Card bihar 70 pt onlinebpsc bihar gov in

BPSC 70th Admit Card : bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे बीपीएससी 70वीं PT एडमिट कार्ड

  • BPSC 70th Prelims Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा। इसके जरिए 2035 पदों पर भर्ती होगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 Dec 2024 09:26 AM
share Share
Follow Us on
BPSC 70th Admit Card : bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे बीपीएससी 70वीं PT एडमिट कार्ड

BPSC 70th Prelims Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी 70वीं पीटी का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को होगा। बीपीएससी 70वीं की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 4.83 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि बीपीएससी 70वीं में ये आवेदन उम्मीद से बेहद कम हैं। पहले 7 से 8 लाख आवेदन आने की आशा जताई जा रही थी।

बिहार लोक सेवा आयोग के इतिहास में संयुक्त सिविल सेवा में यह सबसे बड़ी वैकेंसी है। आयोग ने मूल नोटिफिकेशन में 1957 पदों पर भर्ती निकाली थी जिसे कई मर्तबा बढ़ाकर 2035 कर दिया गया। बीपीएससी 70वीं सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पुराने आरक्षण रोस्टर पर ही होगा। नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू होगा।

बीपीएससी 70वीं पीटी की परीक्षा कुछ बदलाव के साथ होगी। परीक्षा में प्रश्नों का चार सेट इस्तेमाल किया जाएगा। सभी सेट अलग-अलग होंगे। इनके रंग भी अलग-अलग होंगे। इसमें जिलावार बदलाव भी संभव है।

बीपीएससी एडमिट कार्ड 70वीं कैसे डाउनलोड कर सकेंगे-

- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.

- होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां BPSC 70th Prelims Admit Card 2024 लिखा हो।

- लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- आपका बीपीएससी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें