Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़there will be a saving of rs 180000 crore due to the softening of crude oil will the prices of petrol and diesel come

कच्चे तेल में नरमी से 1.8 लाख करोड़ की होगी बचत, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होंगे

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर ही रहा। आज भी भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां, पेट्रोल का दाम 82.46 और डीजल का दाम 78.05 लीटर है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 06:19 AM
share Share
Follow Us on
कच्चे तेल में नरमी से 1.8 लाख करोड़ की होगी बचत, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम होंगे

Petrol-Diesel Prices 8 May: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर हैं। दूसरी ओर रोजाना की तरह आज पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर ही रहा। आज भी भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां, पेट्रोल का दाम 82.46 और डीजल का दाम 78.05 लीटर है। बता दें पेट्रोल मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि जब तेल कंपनियों का स्टॉक $60-65 प्रति बैरल के स्तर पर आ जाएगा, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की गुंजाइश बनेगी।

60 डॉलर के करीब आया कच्चा तेल

आज ब्रेंट क्रूड 61.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई 60 डॉलर से नीचे 58.10 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा दरों में नरमी का रुख जारी रहने पर कच्चे तेल और एलएनजी के आयात पर 1.8 लाख करोड़ रुपये तक की बचत हो सकती है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बुधवार को यह अनुमान जताया। भारत अपनी 85 प्रतिशत से अधिक की कच्चे तेल की जरूरत को आयात से पूरा करता है। देश ने वित्त वर्ष 2024-25 में विदेशों से कच्चा तेल खरीदने पर 242.4 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। इस सप्ताह की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक 1 मई के रेट

पेट्रोल-डीजल पर कितना मुनाफा कमा रहीं कंपनियां

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियां अभी पेट्रोल-डीजल पर ₹10-12 प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से रिटेल प्राइस में कटौती नहीं की गई है। 8 अप्रैल 2025 को IOC ने पेट्रोल का बेस प्राइस ₹54.84 से घटाकर ₹52.84 किया, लेकिन सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर ₹2 का फायदा खुद ले लिया।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।
अगला लेखऐप पर पढ़ें