PM Kisan: अभी 7 करोड़ से अधिक किसानों की लटकी है 2000 रुपये की किस्त, कहीं इनमें आप तो नहीं, फौरन चेक करें लिस्ट
पीएम किसान सम्मान निधि की इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई की किस्त 9.5 करोड़ किसानों के खातों में भेज दी गई है, लेकिन पीएम किसान पोर्टल पर 13 मई तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अभी 7 करोड़ से अधिक...
पीएम किसान सम्मान निधि की इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई की किस्त 9.5 करोड़ किसानों के खातों में भेज दी गई है, लेकिन पीएम किसान पोर्टल पर 13 मई तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अभी 7 करोड़ से अधिक किसानों की 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली है। इनमें पहली से सातवीं किस्त तक के 3.29 करोड़ लोगों का पेमेंट लटका है और 3.89 करोड़ का पेमेंट फेल हो चुका है। पोर्टल पर अभी 8वीं किस्त का डेटा अपलोड नहीं है।
किस्त | पेमेंट सक्सेस | पेमेंट फेल | पेमेंट पेंडिंग |
7वीं | 38422033 | 214683 | 27818025 |
छठी | 64991086 | 12557220 | 323212 |
5वीं | 77822883 | 9088521 | 295773 |
चौथी | 87066371 | 6787016 | 1104260 |
तीसरी | 96527036 | 4148233 | 885165 |
दूसरी | 102931857 | 3759706 | 1169915 |
पहली | 106331904 | 2436367 | 1399608 |
टोटल | 38991746 | 32995958 |
सोर्स: पीएम किसान पोर्टल
क्यों लटकी है किस्त
अगर आपको अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त नहीं मिल पाई है तो हो सकता है आपके कागजात में कोई कमी रह गई हो। मसलन, हो सकता है आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती हो। अगर ऐसा हुआ तो आपको आने वाली किस्तें भी नहीं मिल पाएंगी। ऐसी गलती को आप घर बैठे दुरुस्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भी जाने की जरूरत नहीं है। जानें आसान स्टेप..
- PM-Kisan Scheme की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। इसके फार्मर कॉर्नर के अंदर जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि अप्लीकेशन और आधार में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं।
- अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल और कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें
इसे अलावा वेबसाइट पर दिए गए Helpdesk ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद जो भी गलतियां हैं, उन्हें सुधार सकते हैं। जैसे आधार नंबर में सुधार, स्पेलिंग में गलती ऐसी तमाम गलतियों को ठीक किया जा सकता है। आपके पैसे क्यों अटक गए हैं, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी, ताकि आप गलतियों को सुधार सकें।
बजट 2024 जानेंHindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।