Gold Price Today hits all time high at 56245 rupees silver rate down - Business News India शादी सीजन से पहले झटका! रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया सोना, जानिए कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड?, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Gold Price Today hits all time high at 56245 rupees silver rate down - Business News India

शादी सीजन से पहले झटका! रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया सोना, जानिए कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड?

Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो रहा है। इससे पहले सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगा है। सोने के रेट में आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी है। भारतीय सोना वायदा शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 Jan 2023 04:14 PM
share Share
Follow Us on
शादी सीजन से पहले झटका! रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया सोना, जानिए कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड?

Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो रहा है। इससे पहले सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगा है। सोने के रेट में आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी है। भारतीय सोना वायदा शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना वायदा अगस्त 2020 में ₹ 56,191 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए ₹ 56,245 (691.45 डॉलर) प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, सर्राफा मार्केट में 10 ग्राम सोना 157 रुपये महंगा होकर 56,254 रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश में कीमत बढ़ने से मांग प्रभावित हुई। 

चांदी हुई सस्ती
IBJA की बेवसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। एक किलो चांदी आज 115 रुपये सस्ती होकर 67,848 रुपये पर बिक रही है। कमजोर डॉलर और यू.एस. फेडरल रिजर्व द्वारा धीमी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के समर्थन से नवंबर से सोने की दरों में तेजी आई है। गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में दो साल से अधिक समय में पहली बार गिरावट आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वीपी कमोडिटीज,  राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति की रिपोर्ट बाजार की उम्मीदों के अनुरूप आने के बाद सोने की कीमतों में लगातार चौथे सप्ताह में बढ़त दर्ज की गई है। यह  रिकाॅर्ड हाई पर है। हालांकि, मेटल इस तेजी गति को बनाए रख सकती है या नहीं, यह फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी फरवरी की बैठक में रेट वृद्धि के फैसले पर निर्भर करता है।" 

जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।