Gold Price Latest 18 carat gold now below Rs 44000 silver also becomes cheaper see latest rate Gold Price Latest: 18 कैरेट सोना अब ₹44000 के नीचे, चांदी भी हुई सस्ती, देखें लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Gold Price Latest 18 carat gold now below Rs 44000 silver also becomes cheaper see latest rate

Gold Price Latest: 18 कैरेट सोना अब ₹44000 के नीचे, चांदी भी हुई सस्ती, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today 14 September 2023: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज भी बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 58650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 14 Sep 2023 12:28 PM
share Share
Follow Us on
Gold Price Latest: 18 कैरेट सोना अब ₹44000 के नीचे, चांदी भी हुई सस्ती, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today 14 September 2023: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज भी बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 58650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 23 कैरेट सोना 58415 रुपये प्रति 10 के रेट पर खुला।  जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 53723 और 18 कैरेट का 43988 रुपये है। चांदी 70096 रुपये किलो पर आ गई है। ये रेट बिना जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं। आगे हम बताएंगे कि ज्वेलर का मुनाफा और जीएसटी समेत सोना किस रेट पर आपको मिलेगा?

बता दें आज के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो। 

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2327 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 7700 रुपये किलो सस्ती मिल रही है। 

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट)    58650    1759.5    60,409.50    66,450.45
Gold 995 (23 कैरेट)    58415    1752.45    60,167.45    66,184.20
Gold 916 (22 कैरेट)    53723    1611.69    55,334.69    60,868.16
Gold 750 (18 कैरेट)    43988    1319.64    45,307.64    49,838.40
Gold 585 ( 14 कैरेट)    34310    1029.3    35,339.30    38,873.23
Silver 999    70096 (Rs/Kg)   2102.88    72,198.88    79,418.77

जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।