Gold and silver prices fell during the festive season buy 10 grams of gold today for rs 44255 त्योहारी सीजन में सोना-चांदी के गिरे भाव, आज ₹44255 में लाएं 10 ग्राम गोल्ड, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Gold and silver prices fell during the festive season buy 10 grams of gold today for rs 44255

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी के गिरे भाव, आज ₹44255 में लाएं 10 ग्राम गोल्ड

Gold-Silver Price Today 12 Sep: आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59007 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 23 कैरेट सोना 58771, जबकि 22 कैरेट का दाम 54050 और 18 कैरेट का 44255 रुपये है। चांदी 71126 रुपये किलो है।

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 12 Sep 2023 12:34 PM
share Share
Follow Us on
त्योहारी सीजन में सोना-चांदी के गिरे भाव, आज ₹44255 में लाएं 10 ग्राम गोल्ड

Gold-Silver Price Today 12 September 2023: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में आज गिरावट नजर आ रही है।  आज 24 कैरेट गोल्ड से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के भाव गिरे हैं। सर्राफा बाजारों में आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 59007 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 23 कैरेट सोना 58771 रुपये प्रति 10 के रेट पर खुला।  जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 54050 और 18 कैरेट का 44255 रुपये है। चांदी 71126 रुपये किलो के रेट से खुली। ये रेट बिना जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं। आगे हम बताएंगे कि ज्वेलर का मुनाफा और जीएसटी समेत सोना किस रेट पर आपको मिलेगा?

बता दें आज के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो। 

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 1970 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 6000 रुपये किलो सस्ती मिल रही है। 

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट)    59007    1770.21    60,777.21    66,854.93
Gold 995 (23 कैरेट)    58771    1763.13    60,534.13    66,587.54
Gold 916 (22 कैरेट)    54050    1621.5    55,671.50    61,238.65
Gold 750 (18 कैरेट)    44255    1327.65    45,582.65    50,140.92
Gold 585 ( 14 कैरेट)    34519    1035.57    35,554.57    39,110.03
Silver 999    71128    2133.84    73,261.84    80,588.02

18 कैरेट सोने में 75 फीसद गोल्ड और 25 फीसद दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिला होता है। इस तरह के सोने को स्टोन स्टडेड गहने बनाने और दूसरी डायमंड जुलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सस्ता व ज्यादा मजबूत होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। 

जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।