Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold and silver prices fell buy 10 grams of gold today for Rs 44441

सोना-चांदी के गिरे भाव, आज 44441 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

Gold-Silver Price Today: आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 59255 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 23 कैरेट सोना 59018, जबकि 22 कैरेट का दाम 54278 और 18 कैरेट का 44441 रुपये है। चांदी 72109 रुपये किलो है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 21 Sep 2023 07:06 AM
share Share
पर्सनल लोन

Gold-Silver Price Today 21 September 2023: शेयर बाजारों में गिरावट के साथ ही सर्राफा बाजारों में भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में नरमी देखने को मिल रही है। सोना 62 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है तो चांदी ने 95 रुपये प्रति किलो कमजोर हुई है। आज गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोना 59255  रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 23 कैरेट सोना 59018 रुपये प्रति 10 के रेट पर खुला।  जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 54278 और 18 कैरेट का 44441 रुपये है। चांदी 72109 रुपये किलो पर पहुंच गई है। ये रेट बिना जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं। आगे हम बताएंगे कि ज्वेलर का मुनाफा और जीएसटी समेत सोना किस रेट पर आपको मिलेगा?

बता दें आज के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। सोने-चांदी के इस रेट पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में सोना-चांदी 1000 से 2000 रुपये महंगा मिल रहा हो। 

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से 2484 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी इस दिन 77280 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस दिन के रेट से चांदी करीब 5500 रुपये किलोग्राम सस्ती मिल रही है। 

धातु    लेटेस्ट रेट रुपये प्रति 10 ग्राम    3 फीसद जीएसटी    बाजार भाव    ज्वेलर के मुनाफा के बाद रेट
Gold 999 (24 कैरेट)    59255    1777.65    61,032.65    67,135.92
Gold 995 (23 कैरेट)    59018    1770.54    60,788.54    66,867.39
Gold 916 (22 कैरेट)    54278    1628.34    55,906.34    61,496.97
Gold 750 (18 कैरेट)    44441    1333.23    45,774.23    50,351.65
Gold 585 ( 14 कैरेट)    34664    1039.92    35,703.92    39,274.31
Silver 999    72109 (Rs/Kg)    2163.27    74,272.27    81,699.50

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें