Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Former Tata Sons chairman Cyrus Mistry Dies in Road Accident

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत, देखें कार का वीडियो

Cyrus Mistry Death: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार एक्सीडेंट की वजह से उनका निधन हुआ है। बता दें, विवादों की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

Tarun Pratap Singh लाइव मिंट, नई दिल्लीSun, 4 Sep 2022 11:31 AM
share Share
पर्सनल लोन

Cyrus Mistry Car Accident Death News: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबित कार एक्सीडेंट की वजह से उनका निधन हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सायरस मिस्त्री की कार पालघर जिले में डिवाइडर से टकरा गई थी। वो अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। उनके साथ कार में मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई अपनी मर्सिडीज कार से वापस आ रहे थे। दोपहर 3:15 बजे पालघर जिले की सूर्या नदी पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।’ पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। उन्हें गुजरात के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बता दें, 2012 में उन्हें टाटा संस की कमान मिली थी। लेकिन विवादों की वजह से उनको यह पद छोड़ना पड़ा था। पूरा मामला कोर्ट में भी गया लेकिर फैसला साइरस मिस्त्री के पक्ष में नहीं आया था।

बता दें, इसी साल जून माह में शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें