Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Central government holiday list 2024 check and plan to enjoy

केंद्र सरकार ने जारी कर दी 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Holiday List 2024: 2024 में दिवाली कब पड़ेगी? अगले साठ छठ पूजा किस डेट और दिन को पड़ रही है? 2024 में होली कब और किस दिन पड़ रही है? आइए देखें केंद्र सरकार की 2024 की छुट्टियों की लिस्ट..

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 15 Nov 2023 06:47 AM
share Share
पर्सनल लोन

Holiday List 2024: साल 2024 में दिवाली कब पड़ेगी? अगले साठ छठ पूजा किस डेट और दिन को पड़ रही है? 2024 में होली कब और किस दिन पड़ रही है? तो चलिए केवल इन त्योहारों के डेट और दिन ही नहीं जानिए बल्कि यहां आपके सामने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2024 का हॉली डे लिस्ट भी है।

3 जुलाई, 2023 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 2024 के दौरान केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालय नीचे दिए गए सूचीबद्ध छुट्टियों का पालन करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक स्टाफ सदस्य को किन्हीं दो का चयन करने की स्वतंत्रता होगी। दिल्ली के बाहर स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में तीन छुट्टियों के अलावा निम्नलिखित छुट्टियां अनिवार्य रूप से मनाई जाएंगी, जिन्हें नीचे बताई गई 12 वैकल्पिक छुट्टियों में से चुना जाएगा।

क्र.सं.     अवकाश तिथि     दिन 
1    गणतंत्र दिवस    26-जनवरी शुक्रवार 
2    होली     25-मार्च    सोमवार 
3     गुड फ्राइडे     29-मार्च    शुक्रवार 
4     ईद-उल-फितर     11-अप्रैल    गुरुवार 
5     राम नवमी     17-अप्रैल-    बुधवार 
6     महावीर जयंती     21-अप्रैल    रविवार 
7     बुद्ध पूर्णिमा     23-मई    गुरुवार 
8    ईद-उल-जुहा (बकरीद)    17-जून    सोमवार 
9     मुहर्रम 17-जुलाई    बुधवार 
10     स्वतंत्रता दिवस     15-अगस्त-    गुरुवार 
11    जन्माष्टमी (वैष्णव)    26-अगस्त    सोमवार 
12     मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद     16-सितंबर    सोमवार 
13    गांधी जयंती    2-अक्टूबर    बुधवार 
14     दशहरा     12-अक्टूबर     शनिवार 
15    दिवाली     31-अक्टूबर    गुरुवार 
16    गुरु नानक जयंती    15-नवंबर    शुक्रवार 
17 क्रिसमस दिवस    25-दिसंबर    बुधवार

केंद्र सरकार की छुट्टियों की सूची 2024  के अनुसार, "दिल्ली/नई दिल्ली में कार्यालयों के लिए ईद उल फितर, ईद उल अजहा, मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद के संबंध में छुट्टियों की तारीख में कोई भी बदलाव, यदि आवश्यक हो, तो चांद के दिखने पर निर्भर करेगा।"

"2024 दिवाली रविवार, 31 अक्टूबर को पड़ेगी। कुछ राज्यों में इस अवसर को एक दिन पहले यानी "नरक चतुर्दशी दिवस" ​​पर मनाने की प्रथा है। इसे देखते हुए, यदि किसी राज्य में केंद्र सरकार के कार्यालयों में "नरक चतुर्दशी दिवस (दीपावली दिवस के स्थान पर)" पर दीपावली के कारण छुट्टी मनाई जाती है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है, यदि उस राज्य में केवल उस दिन को राज्य सरकार के कार्यालयों में दिवाली की छुट्टी अनिवार्य घोषित किया जाता है।"

 अनिवार्य और प्रतिबंधित अवकाश सूची 2024

क्र.सं.     अवकाश तिथि     दिन 
1    नव वर्ष     1-जनवरी    सोमवार 
2    लोहड़ी 13-जनवरी    शनिवार 
3    मकर संक्रांति     14-जनवरी    रविवार 
4     माघ बिहू/पोंगल     15-जनवरी    सोमवार 
5     गुरु गोबिंद सिंह जयंती     17-जनवरी    बुधवार 
6 हजरत अली का जन्मदिन     25-जनवरी    गुरुवार 
7     बसंत पंचमी     14-फरवरी    बुधवार 
8    शिवा जी जयंती     19-फरवरी    सोमवार 
9    गुरु रवि दास जयंती     24 -फरवरी    शनिवार 
10     स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती     6-मार्च    बुधवार 
11    महा शिवरात्रि    8-मार्च    शुक्रवार 
12     होलिका दहन     24-मार्च     रविवार 
13     डोलयात्रा     25-मार्च    सोमवार 
14 ईस्टर     रविवार 31-मार्च    रविवार 
15     जमात-उल-विदा     5-अप्रैल    शुक्रवार 
16     चैत्र शुक्लादि / गुड़ी पड़वा/उगादि/ चेती चंद    9-अप्रैल     मंगलवार 
17 वैसाखी / विशु     13-अप्रैल-    शनिवार 
18 तमिल नव वर्ष दिवस) / वैशाखड़ी (बंगाल) / बाहाग बिहु (असम)     14-अप्रैल-    रविवार 
19     गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती     8-मई    बुधवार 
20     रथ यात्रा     7-जुलाई     रविवार 
21     पारसी नव वर्ष का दिन/ नौराज     15-अगस्त    गुरुवार 
22     रक्षाबंधन 19-अगस्त     सोमवार 
23     गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी     7-सितंबर    शनिवार 
24     ओणम    15-सितंबर    रविवार 
25     दशहरा (सप्तमी)    10-अक्टूबर    गुरुवार 
26    दशहरा (महाष्टमी) / दशहरा (महानवमी)    11-अक्टूबर    शुक्रवार 
27  महर्षि वाल्मिकी जयंती    17-अक्टूबर    गुरुवार 
28     करवा चौथ     20-अक्टूबर    रविवार 
29     नरक चतुर्दशी     31-अक्टूबर    गुरुवार 
30     गोवर्धन पूजा     2-नवंबर    शनिवार 
31    भाई दूज     3-नवंबर    रविवार 
31 छठ पूजा    7-नवंबर    गुरुवार 
32     गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस    24-नवंबर    रविवार 
33    क्रिसमस की पूर्व संध्या     24-दिसंबर    मंगलवार

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें