Yes Bank के पूर्व CEO राणा कपूर को बड़ी राहत, अरसे बाद मिली गुड न्यूज
Yes Bank के पूर्व एमडी राणा कपूर (Rana Kapoor) के लिए गुड न्यूज है। मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने बैंक अकाउंट, शेयर और म्युचुअल फंड की होल्डिंग्स पर लगी रोक को हटाने का आदेश दे दिया है।

यस बैंक (Yes Bank) के पूर्व एमडी और सीईओ राणा कपूर (Rana Kapoor) के लिए गुड न्यूज है। मार्केट को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने राणा कपूर के बैंक अकाउंट, शेयर और म्युचुअल फंड की होल्डिंग्स पर लगी रोक को हटाने का आदेश दे दिया है। बता दें, डीएचएफएल मनी लॉन्ड्रिंग केस (DHFL money laundering case) में मार्च 2020 से जेल में हैं।
SAT के आदेश के बाद मिली राहत
सेबी की तरफ से यह छूट SAT के आदेश के बाद आई है। 12 सितंबर को SAT की तरफ से सेबी के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। साथ SAT ने राणा कपूर को 6 हफ्ते के अंदर 50 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था। जिसे उन्होंने तय समय सीमा में कर दिया था। बता दें, इस मामले से जुड़ी अगली सुनवाई 20 नवंबर को होनी है।
क्या है मामला?
सेबी ने जुलाई में राणा कपूर को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के अनुसार AT-1 बॉन्ड की गलत बिक्री के लिए 2.22 करोड़ रुपये भुगतान करने के लिए कहा गया था। इसी नोटिस में राणा कपूर को सेबी ने भुगतान 15 दिन के अंदर पर ना करने की स्थिति में गिरफ्तारी की चेतावनी भी दी थी। बता दें, सेबी ने जिन पैसों की डिमांड की थी उसमें ब्याज और रिकवरी कॉस्ट दोनों था।
सेबी ने इससे पहले सितंबर 2022 में 2 करोड़ रुपये का नोटिस राणा कपूर को भेजा था। लेकिन वो उस समय इसका भुगतान नहीं कर पाए थे। जिसके बाद इस साल सितंबर में सेबी ने बैंक के साथ-साथ डीमैंट अकाउंट और उनके म्युचुअल फंड पोर्टफोलियों को फ्रीज कर दिया था।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।