Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Big news regarding DA wait of government employees is over Big update on hike

DA को लेकर आई बड़ी खबर, सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म! बढ़ोतरी पर बड़ा अपडेट

DA News: सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्च में सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है।

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 Feb 2024 07:08 AM
share Share
पर्सनल लोन

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मार्च में सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। 4 प्रतिशत के इजाफे के बाद डीए और डीआर 50 प्रतिशत को पार कर जाएगा। 

बता दें, डीए और डीआर में हर साल 2 बार इजाफा किया जाता है। यह बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई में की जाती है। 

आखिरी बार कब बढ़ाया गया था डीए 

आखिरी बार डीएम में इजाफा अक्टूबर 2023 में किया गया था। जब डीए को 4 प्रतिशत बढ़ाया गया था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत पहुंच गया था। मौजूदा महंगाई के हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की तरफ से फिर से डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। 

अगर डीए बढ़ाने पर मार्च में फैसला होता है तो सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2024 से जोड़कर मिलेगा। 

किस आधार पर होता है DA-DR का फैसला 

केंद्र सरकार की तरफ से इंडस्ट्रीयल वर्कर्स के लिए डीए का निर्धारण सीपीआई डाटा (CPI-IW) पर किया जाता है। जोकि 12 महीने का औसतन 392.83 है। इस हिसाब से डीएम बेसिक पे का 50.26 प्रतिशत होना चाहिए। बता दें, CPI-IW डाटा लेबर मिनिस्ट्री के द्वारा हर महीने जारी किया जाता है। 

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें