Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Bank Holiday from 21st to 31st October where and when banks will remain closed Festivals in full swing

Bank Holiday: 21 से 31 अक्टूबर तक त्योहारों की धूम, जानें कहां और कब बैंक रहेंगे बंद

Bank Holiday from 21st to 31st October: कई जगहों पर 27 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा है। ऐसे राज्यों में कहीं 25 तो कहीं 26 और 27 को बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह दशहरा पर भी कई राज्यों में बैंक बंद हैं।

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 Oct 2023 02:16 AM
share Share
पर्सनल लोन

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर के आखिरी दस दिन त्योहारों से भरे पड़े हैं। दुर्गा पूजा को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद हैं। कई जगहों पर 27 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा है। ऐसे राज्यों में कहीं 25 तो कहीं 26 और 27 को बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह दशहरा पर भी कई राज्यों में बैंक बंद हैं। आरबीआई के अवकाश कैलेंडर में 23 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश है। इस दिन अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंक रहेंगे।वहीं महीने के अंत में बल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश है। अगर आपको बैंक से संबंधित काम, जिसमें ब्रांच विजिट जरूरी है तो इन तारीखों को जरूर नोट कर लें।

 अक्टूबर के आखिसी दस दिन में बैंक की छुट्टियां 

  • 21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
  • 22 अक्टूबर: रविवार
  • 23 अक्टूबर को बैंक अवकाश : दशहरा, शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)।
  • 24 अक्टूबर को बैंक अवकाश : दशहरा/दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर...पूरे भारत में)
  • 25 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा (गंगटोक)
  • 26 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर)
  • 27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक)28 अक्टूबर: चौथा शनिवार
  • 28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता)
  • 29 अक्टूबर: रविवार
  • 31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद)

इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं, लेकिन आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में 11 छुट्टियां ऐसी हैं जो या तो त्योहारी या गजेटेड हैं। कुछ बैंक अवकाश क्षेत्रीय होते हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकते हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें