Hindi Newsबिजनेस न्यूज़Bank Holiday december 2023 Banks strike banks will remain closed for 18 days

Bank Holiday List December 2023: बैंक हड़ताल और छुट्टियों के कारण दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे

Bank Holiday List December 2023: साल के आखिरी महीने दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। यह बैंक हड़ताल अलग-अलग डेट को अलग-अलग संस्थानों में हो रही है। यानी जिस दिन पीएनबी का है उस दिन बीओबी खुला है

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 30 Nov 2023 12:43 AM
share Share
पर्सनल लोन

Bank Holiday List December 2023: दिसंबर त्योहारों का महीना नहीं है फिर भी इसमें कुल 18 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसमें गैजेटेड हॉलीडे, साप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी के अलावा बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी छह दिन की हड़ताल भी है। यह हड़ताल अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग दिन हो रही है।

बता दें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने दिसंबर में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक प्रभावित होंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामाकज प्रभावित रहेगा।

इन बैंकों में भी हड़ताल

 5 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया 
6 दिसंबर 2023: केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
7 दिसंबर  2023: इंडियन बैंक, यूको बैंक 
8 दिसंबर  2023: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 
11 दिसंबर  2023: सभी निजी बैंक 

रिजर्व बैंक की Holiday List दिसंबर 2023

1 दिसंबर 2023 - राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक अवकाश रहेगा।

3 दिसंबर 2023- रविवार 
4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे
 9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा
10 दिसंबर 2023- रविवार 

12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी
13 दिसंबर 2023- लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
14 दिसंबर 2023- इस दिन भी लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
17 दिसंबर 2023- रविवार 

18 दिसंबर 2023- यू सोसो थाम की पुण्य तिथि के कारण मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा
19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023- महीने का चौथा शनिवार।
24 दिसंबर 2023- रविवार 

25 दिसंबर 2023- क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

26 दिसंबर 2023- क्रिसमस समारोह के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023- क्रिसमस के कारण नागालैंड में बैंकों की छुट्टी।

30 दिसंबर 2023- यू कियांग नांगबाह के के कारण मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर 2023- रविवार 

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें