Bank Holiday aug Banks will not work for 3 consecutive days from August 13 to 15 see the list of holidays for the next month - Business News India Bank Holiday: 13 से 15 अगस्त तक लगातार 3 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, देखें अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bank Holiday aug Banks will not work for 3 consecutive days from August 13 to 15 see the list of holidays for the next month - Business News India

Bank Holiday: 13 से 15 अगस्त तक लगातार 3 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, देखें अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट

13 से 15 अगस्त तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। 13 को दूसरा शनिवार, 14 रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 25 July 2022 05:54 AM
share Share
Follow Us on
Bank Holiday: 13 से 15 अगस्त तक लगातार 3 दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, देखें अगले महीने की छुट्टियों की लिस्ट

अगले महीने यानी अगस्त में जन्माष्टमी, मुहर्रम, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस जैसे ढेर सारे त्योहारों के बीच  अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे। 11 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। 13 को दूसरा शनिवार, 14 रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगस्त 2022 बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख    बंद रहने का कारण    कहां बंद रहेंगे
1    द्रुपका शे-जी त्योहार    सिक्किम
7    रविवार    सभी जगह
8    मुहर्रम    जम्मू और श्रीनगर
9    मुहर्रम    ज्यादातर जगह बैंक बंद
11    रक्षाबंधन    अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और शिमला
12    रक्षाबंधन    कानपुर और लखनऊ
13    दूसरा शनिवार    सभी जगह
14    रविवार    सभी जगह
15    स्वतंत्रता दिवस    सभी जगह
16    पारसी नववर्ष    मुंबई और नागपुर
18    जन्माष्टमी    भुबनेश्वर, चेन्नई, कानपुर और लखनऊ
19    जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती    अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमलाट और श्रीनगर
20    श्री कृष्ण अष्टमी    हैदराबाद
21    रविवार    सभी जगह
27    चौथा शनिवार    सभी जगह
28    रविवार    सभी जगह
29    श्रीमंत शंकरदेव की तिथि    गुवाहाटी
31    गणेश चतुर्थी    अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी
नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।