Hindi Newsबिजनेस न्यूज़bank hoildays in january 2023 bank will close 11 days in next month

Bank Holidays in January 2023: जनवरी में कब-कब है बैंक हॉलीडे, फटाफट यहां देखें पूरी लिस्ट

जनवरी 2023 की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। 1 जनवरी को रविवार है। जिस वजह से बैंक कर्मियों की इस दिन छुट्टी रहेगी। वहीं, आइजोल में नए साल का जश्न 2 जनवरी को भी धूम-धाम से मनाया जाता है।

Tarun Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Dec 2022 09:57 AM
share Share
पर्सनल लोन

Bank Holidays in January 2023: जनवरी के महीने में यूं तो कोई बड़ा त्योहार नहीं रहता है। लेकिन इस महीने वीकेंड की छुट्टी अधिक रहती हैं। जनवरी में 5 रविवार आएंगे। साप्ताहिक अवकाश (Bnak Holidays) की वजह से बैंक इस दिन नहीं खुलेंगे। वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की बंदी रहेगी। यानी जनवरी 2023 में 7 दिन साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। 

जनवरी 2023 की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। 1 जनवरी को रविवार है। जिस वजह से बैंक कर्मियों की इस दिन छुट्टी रहेगी। वहीं, आइजोल में नए साल का जश्न 2 जनवरी को भी धूम-धाम से मनाया जाता है। जिस वजह से यहां बैंक उस दिन भी बंद रहेंगे। लेकिन अन्य शहरों में इस दिन काम-काज सामान्य दिनों की तरह होगा। रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार जनवरी में अलग-अलग शहरों में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए चेक करते हैं छुट्टियों की पूरी लिस्ट - 

साप्ताहिक अवकाश 

1 जनवरी 2023 - रविवार 
8 जनवरी 2023 - रविवार
14 जनवरी 2023 - शनिवार (दूसरा)
15 जनवरी 2023 - रविवार
22 जनवरी 2023 - रविवार 
28 जनवरी 2023 - शनिवार (चौथा)
29 जनवरी 2023 - रविवार  

त्योहारों की छुट्टी

2 जनवरी 2023 - आइजोल - न्यू ईयर सेलिब्रेशन 
3 जनवरी 2023 - इमोइनु इरात्पा - हैदराबाद 
4 जनवरी 2023 - गान नागी - हैदराबाद 
26 जनवरी 2023 - अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, लखनऊ, मुंबई, कानपुर, जयपुर, इम्फाल, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉग, शिमला, तिरुअनंतपुरम् में बैंक बंद रहेंगे। 

सोर्स- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें