Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bandhan Bank gave a good news to the customers now they will get a strong return of 725 on FD - Business News India

Bandhan Bank ने दिया कस्टमर्स को तोहफा, अब FD पर मिलेगा 7.25% का तगड़ा रिटर्न

मई के बाद आरबीआई ने लगातार अंतराल पर रेपो रेट में इजाफा किया है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देश के लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपने एफडी रेट्स को बढ़ाया है।

Ashutosh Kumar लाइव मिंट, नई दिल्लीTue, 6 Dec 2022 12:29 PM
share Share
पर्सनल लोन

मई के बाद आरबीआई ने लगातार अंतराल पर रेपो रेट में इजाफा किया है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देश के लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों ने अपने एफडी रेट्स को बढ़ाया है। बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने भी बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी) पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। इस इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी पर 3.25 पर्सेंट से 5 पर्सेंट का ब्याज देगा। वहीं, बैंक 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम के बल्क एफडी पर 7.25 पर्सेंट का अधिकतम ब्याज देगा। बढ़े एफडी रेट्स आज यानी 6 दिसंबर से लागू हैं। 

यह भी पढ़ें-Yes Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, अब FD करने पर तगड़ा रिटर्न

इस टाइम पीरियड की एफडी पर मिलेगा 7.25% का ब्याज
बल्क एफडी में इजाफे के बाद बैंक 7 दिन से 28 दिन की एफडी पर 3.25 पर्सेंट, 29 दिन से 90 दिन की एफडी पर 5.55 पर्सेंट, 91 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6 पर्सेंट और 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम की एफडी पर अधिकतम 7.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक 15 महीने से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.15 पर्सेंट और 5 साल से लेकर 10 साल की एफडी पर 5 पर्सेंट का ब्याज देगा।

यस बैंक दे रहा अधिकतम 7 पर्सेंट का ब्याज 
यस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। ब्याज दरों में इस बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 120 महीने की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 3.25 पर्सेंट से 6.75 पर्सेंट का ब्याज देगा। दूसरी ओर बैंक इसी टाइम पीरियड की एफडी पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 3.75 पर्सेंट से 7.50 पर्सेंट का ब्याज देगा। जबकि बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 1 साल से 3 साल की एफडी पर अधिकतम 7 पर्सेंट का ब्याज देगा। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 5 दिसंबर से लागू है।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें