After the storm of decline in Indian stock market storm in America too wealth from Adani to Musk lost भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के तूफान के बाद अमेरिका में भी आंधी, अडानी से मस्क तक की संपत्ति उड़ी, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिजनेस न्यूज़After the storm of decline in Indian stock market storm in America too wealth from Adani to Musk lost

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के तूफान के बाद अमेरिका में भी आंधी, अडानी से मस्क तक की संपत्ति उड़ी

Share Market Updates:दलाल स्ट्रीट और वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट की वजह से कई अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लग गई। एलन मस्क एक ही दिन में 7.21 अरब डॉलर गंवा बैठे। गौतम अडानी ने 4.84 अरब डॉलर गंवाया।

Drigraj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 21 Dec 2023 09:14 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के तूफान के बाद अमेरिका में भी आंधी, अडानी से मस्क तक की संपत्ति उड़ी

Share Market Updates: मुनाफावसूली और कोरोना की दस्तक से गोता लगा चुके भारतीय शेयर बाजार के बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में गिरावट की आंधी चली। इस आंधी में डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.27 फीसद यानी 475.92 अंक टूट कर 37082 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.50 फीसद लुढ़क कर 14777 के स्तर पर बंद हुआ। इस सूचकांक में 225.28 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 ने 1.47 फीसद का गोता लगाया और 70 अंक टूटकर 4698 के स्तर पर बंद हुआ।

यह गिरावट मंगलवार के एक मजबूत सत्र के बाद आई है जब डॉऊ जोन्स और नैस्डैक कंपोजिट दोनों ने लगातार नौ दिनों की बढ़त दर्ज की थी। अक्टूबर के अंत में अपने निचले स्तर पर बंद होने के बाद से 20 दिसंबर तक डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल्स 15.9% चढ़ गया था और एसएंडपी 500 में 15.8% की उछाल दर्ज की गई थी। इस अवधि में नैस्डैक कंपोजिट में 19.1% की बढ़त हुई थी।

सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम

अगर भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो 20 दिसंबर 2023 को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी और सेंसेक्स 475.88 अंक तक उछलकर 71,913.07 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।  निफ्टी भी कारोबार की शुरुआत में 139.9 अंक चढ़कर 21,593 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंतिम घंटों में बिकवाली का दबाव बढ़ने और कोरोना से जुड़ी खबरें आने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

गिरावट ने लगाई अरबपतियों की संपत्ति में सेंध

दलाल स्ट्रीट और वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट की वजह से कई अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लग गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क एक ही दिन में 7.21 अरब डॉलर गंवा बैठे। उनकी संपत्ति घटकर 228 अरब डॉलर रह गई।

गौतम अडानी ने 4.84 अरब डॉलर गंवाया। अब उनका नेटवर्थ 81.1 अरब डॉलर रहा गया है। वॉरेन बफेट ने 2.38 अरब डॉलर गंवाया तो लैरी एलिसन ने 2.10 अरब डॉलर। जेफ बेजोस को 1.55 अरब डॉलर का झटका लगा। अंबानी को भी एक अरब डॉलर से अधिक का झटका लगा।

जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।