Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani group launched media campaign hum karke dikhate hain watch video

अडानी ग्रुप ने निवेशकों से शेयर किया स्पेशल मैसेज, कंपनी बोली- ‘हम करके दिखाते हैं’ - VIDEO

अडानी ग्रुप का यह कैंपेन 100 सेकेंड का है। इस मीडिया कैंपेन में कंपनी अपनी उपलब्धियों का बता रही है। अडानी सीमेंट, पॉवर, पोर्ट, एयरपोर्ट, अडानी विल्मर का जिक्र इस 1 मिनट 40 सेकेंड के वीडियों में है।

Tarun Pratap Singh लाइव मिंट, नई दिल्लीMon, 29 May 2023 08:42 AM
share Share
पर्सनल लोन

सोमवार को अडानी ग्रुप (Adani Group) ने अपना मीडिया कैंपेन लॉन्च किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के लाखों का करोड़ रुपये डूब गए थे। शेयर बाजार में अभी अडानी ग्रुप की कंपनियां संघर्ष कर रही हैं। समूह निवेशकों को भरोसा फिर से जीतने के लिए ग्रुप लगातार प्रयास कर रहा है। इस नए कैंपने को उसी पहल से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रुप का मीडिया कैंपेन ‘हम करके दिखाते हैं’ थीम पर बेस्ड है। इसे Ogilvy India ने बनाया है। 

अडानी ग्रुप का यह कैंपेन 100 सेकेंड का है। इस कैंपने में कंपनी अपनी उपलब्धियों का बता रही है। अडानी सीमेंट, पॉवर, पोर्ट, एयरपोर्ट, अडानी विल्मर का जिक्र इस 1 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में है। वीडियो की आखिरी लाइन है, “हम मुश्किलों की नहीं सुनते, हम करके दिखाते हैं” आने वाले सप्ताह में ग्रुप का यह कैंपेन आपको हर जगह दिख जाएगा। 

अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने कैंपेन के लॉन्च होने पर कहा है कि अडानी ग्रुप चुनौतियों को अवसर में बदलने और लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है। यह कैंपेन उस भावना को दर्शाने में सफल रहा है। पहली पीढ़ी के कारोबारी के तौर पर बिना थके काम करना ही हमारे ग्रुप का कल्चर बना गया  है।

वर्तमान समय में अडानी ग्रुप पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट और आटा बेचने से से लेकर सीमेंट बेचने तक का काम कर रहा है। बता दें, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर हिंडनबर्ग के तूफान से धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं। लेकिन पुराना लेवल हासिल करने में अभी और समय लग सकता है।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें