7th pay commission latest news after DA interest rates on house building advance may increased - Business News India पहले 18 महीने का DA, अब केंद्रीय कर्मचारियों को HBA पर भी लगेगा झटका!, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिजनेस न्यूज़7th pay commission latest news after DA interest rates on house building advance may increased - Business News India

पहले 18 महीने का DA, अब केंद्रीय कर्मचारियों को HBA पर भी लगेगा झटका!

हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को एक और झटका लगा है। असल में कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार 18 महीने तक डीए नहीं दिया गया था।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 Jan 2023 03:44 PM
share Share
Follow Us on
पहले 18 महीने का DA, अब केंद्रीय कर्मचारियों को HBA पर भी लगेगा झटका!

केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ता यानी डीए पर मिली बुरी खबर के बाद अब एक और झटका लग सकता है। ये झटका हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) पर लगने की आशंका है। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार अपने कर्मचारियों को मकान बनवाने के लिए हाउस बिल्डिंग एडवांस देती है।

कैसे लगेगा झटका: दरअसल, हाउस बिल्डिंग एडवांस के ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका है। वर्तमान में इसकी ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है। इसकी अवधि 31 मार्च, 2023 तक के लिए है। इसके बाद सरकार ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकती है। कहने का मतलब है कि नए वित्त वर्ष में केंद्रीय कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस के लिए अधिक ब्याज देना पड़ सकता है। हालांकि इस पर सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है। 

हाउस बिल्डिंग एडवांस की डिटेल: यह सुविधा स्थायी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलती है। इसके तहत कर्मचारी खुद या पत्नी या फिर दोनों के नाम से खरीदे गए जमीन पर मकान बनवाता है तो सरकार हाउस बिल्डिंग एडवांस देगी। अलग-अलग शहरों में मकान खरीदने वालों को भी शर्तों के साथ यह सुविधा मिलती है। बता दें कि केंद्र सरकार का एक कर्मचारी सर्विस के दौरान सिर्फ एक बार योजना का लाभ उठा सकता है। इसके तहत 34 महीने की बेसिक सैलरी, अधिकतम 25 लाख रुपये ले सकते हैं।

डीए पर लगा है झटका: हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को एक और झटका लगा है। असल में कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार 18 महीने तक डीए नहीं दिया गया था। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि सबकुछ सामान्य होने के बाद 18 महीने का बकाया दिया जाएगा लेकिन सरकार ने इनकार कर दिया। 

जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।