PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 15वीं किस्त आज आएगी, लेकिन 4 करोड़ किसानों को नहीं मिलेगी
PM Kisan Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड 12 करोड़ किसानों में से चार करोड़ लाभार्थियों के लिए यह झटका है। सरकार ने चार किस्तों में करीब 46 हजार करोड़ रुपये बचा लिए।

PM Kisan New: पीएम किसान की 15वीं किस्त आज 8 करोड़ किसानों किसानों के खाते में आ जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को खूंटी, झारखंड से खुद 2000 रुपये की किस्त के योजना के लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड 12 करोड़ किसानों में से चार करोड़ लाभार्थियों के लिए यह झटका है। सरकार ने अपात्रों पर लगाम लगाकर चार किस्तों में (15वीं को लेकर) करीब 46 हजार करोड़ रुपये बचा लिए।
पिछली 14 किस्तों में से अप्रैल-जुलाई 2022-23 में सबसे अधिक 11 करोड़ 27 लाख 90 हजार 289 किसानों को योजना का फायदा मिला था। इसके बाद से फर्जी या गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठा रहे लाभार्थियों पर केंद्र और राज्य सरकारों की शिकंजा कसना शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: PM KIsan: छठ पूजा से पहले 8 करोड़ किसानों को मोदी सरकार का गिफ्ट, खाते में पहुंचेंगे 2000 रुपये
सख्ती की वजह से अगस्त-नवंबर 2022-23 में लाभार्थियों संख्या दो करोड़ से अधिक घटकर 9 करोड़ ही रह गई। पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पीएम किसान की दिसंबर-मार्च 2022-23 किस्त केवल 8.81 करोड़ किसानों के खातों में ही भेजी गई। इसके बाद 14वीं कस्त या यू कहें अप्रैल-जुलाई की किस्त 9.53 करोड़ किसानों को मिल पाई।
पहले 11-11 करोड़ से अधिक किसान उठा रहे थे फायदा
केंद्र सरकार ने ईकेवाईसी और राज्य सरकारों द्वारा गांव-गांव लाभार्थियों के वेरीफिकेशन के बाद संख्या में गिरावट आनी शुरू हुई। इससे पहले अप्रैल-जुलाई 2022-23 में 11.27 करोड़, दिसंबर-मार्च 2021-22 में 11.16 करोड़, अगस्त-नवंबर 2021-22 में 11.19 करोड़ और अप्रैल-जुलाई 2021-22 में भी 11.19 करोड़ किसान परिवारों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया था।
अपात्रों से सरकार ने बचाए 46 हजार करोड़ रुपये
इस लिहाज से देखें तो अगर आठवीं से 11वीं किस्त तक केंद्र सरकार ने करीब 89.6 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले। इसमें अपात्र लोग भी शामिल हैं। सख्ती के बाद पिछली 3 किस्तों के जरिए सरकार ने केवल 35.35 हजार करोड़ रुपये जारी किए।
इसमें 15 नवंबर को दिए जाने वाले 8000 करोड़ को और जोड़ लें तो यह रकम 43.35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। यानी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़े पर रोक लगाकर सरकार करीब 46 हजार करोड़ रुपये बचा लेगी।
किस्तवार लाभार्थी किसानों की संख्या
- 14वीं किस्त (Apr-Jul 2023-24): 95358300
- 13वीं किस्त (Dec-Mar 2022-2): 88139892
- 12वीं किस्त (Aug-Nov 2022-23): 9,00,95,022
- 11वीं किस्त (APR-JUL 2022-23) : 11,27,90,289
- 10वीं किस्त (DEC-MAR 2021-22) : 11,16,20,850
- नौवीं किस्त (AUG-NOV 2021-22) : 11,19,57,273
- आठवीं किस्त (APR-JUL 2021-22) : 11,16,34,202
- सातवीं (DEC-MAR 2020-21) : 10,23,56,704
- छठी किस्त (AUG-NOV 2020-21) : 10,23,47,974
- पांचवीं किस्त (APR-JUL 2020-21) : 10,49,33,494
- चौथी किस्त (DEC-MAR 2019-20) : 8,96,27,631
- तीसरी किस्त (AUG-NOV 2019-20) : 8,76,29,679
- दूसरी किस्त (APR-JUL 2019-20) : 6,63,57,850
- पहली किस्त ( APR-JUL 2018-19): 3,16,16,015
कौन हैं अपात्र
- संवैधानिक पद पर काम कर रहे या कर चुके पूर्व या मौजूदा मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, पंचायत प्रमुख।
- केंद्र-राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी
- सभी अवकाश प्राप्त पेंशनभोगी, जिनकी मासिक पेंशन 10 हजार रुपए या इससे अधिक है।
जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।