आज इन 7 शेयरों की खरीदारी करा सकती है आपके नुकसान की भरपाई
- Stocks to Buy: अगर आज आप मार्केट में कुछ खरीदारी की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट्स के सुझाए कुछ शेयरों के नाम यहां दिए गए हैं। इसमें खरीद मूल्य, टार्गेट प्राइस, स्टॉप लॉस, रिस्क फैक्टर के साथ-साथ यह भी बताया गया है कि क्यों खरीदें...

ट्रंप टैरिफ से चोट खाए शेयर मार्केट के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी हो सकता है। ग्लोबल संकेत आज बाजार में रौनक लौटने की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में अगर आज आप मार्केट में कुछ खरीदारी की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट्स के सुझाए कुछ शेयरों के नाम यहां दिए गए हैं। इनकी खरीदारी से आपके ब्लैक मंडे के नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है। इसमें खरीद मूल्य, टार्गेट प्राइस, स्टॉप लॉस, रिस्क फैक्टर के साथ-साथ यह भी बताया गया है कि क्यों खरीदें...
राजा वेंकटरमन के स्टॉक्स
सनोफी
खरीदें: ₹5,980 के ऊपर या ₹5,850 तक गिरने पर
स्टॉप लॉस: ₹5,800
टार्गेट प्राइस: ₹6,500–6,750 (3 महीने में)
क्यों खरीदें?: पिछले कुछ हफ्तों में फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों में तेजी देखी गई है। टेक्निकल इंडिकेटर्स बताते हैं कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है।
रिस्क: ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भरता, जिससे रॉ मटेरियल की कमी हो सकती है।
एस्टर डीएम
खरीदें: ₹477 के ऊपर
स्टॉप लॉस: ₹465
टार्गेट प्राइस: ₹520–540 (3 महीने में)
क्यों खरीदें ?: 2025 में गिरावट के बाद अब इसमें खरीदारी बढ़ रही है और शेयर निचले स्तर से रिकवरी कर सकता है।
रिस्क: अलग-अलग देशों में हेल्थकेयर नियमों का असर।
बालरामपुर चीनी
खरीदें: मौजूदा कीमत (₹536) या ₹520 तक गिरने पर
स्टॉप लॉस: ₹515
टार्गेट प्राइस: ₹580–600 (3 महीने में)
क्यों खरीदें?: स्टॉक में सपोर्ट मजबूत है और खरीदारी बढ़ने से तेजी आ सकती है।
रिस्क: चीनी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर।
अंकुश बजाज के 3 स्टॉक्स
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
खरीदें: ₹2,249
स्टॉप लॉस: ₹2,198
टार्गेट प्राइस: ₹2,350–2,370 (2–3 हफ्तों में)
क्यों खरीदें?: टेक्निकली, ₹2,260 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर तेजी आ सकती है। RSI भी बुलिश है।
रिस्क: महंगाई और कच्चे माल की कीमतों का असर।
डेलिवरी (DELHIVERY)
खरीदें: ₹268.35
स्टॉप लॉस: ₹262
टार्गेट प्राइस: ₹284–288 (2–3 हफ्तों में)
क्यों खरीदें?: फॉलिंग वेज पैटर्न का ब्रेकआउट हुआ है और RSI बुलिश है।
रिस्क: फ्यूल की कीमतों में बदलाव का असर।
पावर फाइनेंस कॉर्प (PFC)
खरीदें: ₹396
स्टॉप लॉस: ₹386
टार्गेट प्राइस: ₹412–418 (2–3 हफ्तों में)
क्यों खरीदें?: मार्केट गिरावट के बावजूद इसमें मजबूती दिखी है और टेक्निकली ब्रेकआउट हुआ है।
रिस्क: ब्याज दरों और सरकारी नीतियों का असर।
मार्केटस्मिथ इंडिया के टिप्स
गोदरेज कंज्यूमर
खरीदें: ₹1,160
स्टॉप लॉस: ₹1,080
टार्गेट प्राइस: ₹1,350 (3 महीने में)
क्यों खरीदें? डिफेंसिव सेक्टर, मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो।
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
खरीदें: ₹2,249
स्टॉप लॉस: ₹2,150
टार्गेट प्राइस: ₹2,500 (3 महीने में)
क्यों खरीदें?: डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है और टेक्निकली ब्रेकआउट हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: ये सुझाव विश्लेषकों के अपने विचार हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। शेयर बाजार जोखिम के अधीन है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।