Notification Icon
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़share market live updates 5 august black monday sensex nifty bse nse top losers blood bath

Share Market Updates 5 August: सेंसेक्स 2222 से अधिक अंक टूटकर बंद, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

  • Share Market Live Updates 5 August: बीएसई सेंसेक्स 2,222.55 अंक का गोता लगाकर 78,759.40 और एनएसई निफ्टी 662.10 अंक टूटकर 24,055.60 अंक पर बंद हुआ।

Drigraj Madheshia नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान Mon, 5 Aug 2024 05:35 AM
share Share
पर्सनल लोन

Share Market Updates 5 August: बीएसई सेंसेक्स 2,222.55 अंक का गोता लगाकर 78,759.40 और एनएसई निफ्टी 662.10 अंक टूटकर 24,055.60 अंक पर बंद हुआ। 

इससे पहले दिन के कारोबार में सेंसेक्स 2536.46 अंक लुढ़क कर 78,445.49 पर था। इसमें करीब 3.13 % की गिरावट थी। जबकि, निफ्टी भी 3.12 पर्सेंट लुढ़क कर 23945 के लेवल पर था। इसमें 771 अंकों की गिरावट थी।

11:05 AM Share Market Live Updates 5 August: निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,944 अंक या 3.3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 55,969.25 के अपने इंट्राडे लो पर आ गया। इस बीच, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 772 अंक या 4.1 प्रतिशत गिरकर 18,800.6 के अपने दिन के निचले स्तर पर आ गया। इसकी तुलना में, निफ्टी 508 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 24,209.6 के अपने दिन के निचले स्तर पर आ गया।

10:22 AM Share Market Live Updates 5 August: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1431 अंकों की गिरावट के साथ 79550 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनीलिवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और आईटीसी को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में 4.37 पर्सेंट की है। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इन्फोसिस में भी गिरावट है। निफ्टी 437 अंकों का गोता लगाकर 24280 पर है। इसके 42 स्टॉक्स लाल निशान पर हैं।

9:15 AM Share Market Live Updates 5 August: अमेरिका में मंदी की आहट और इजरायल-ईरान में महायुद्ध होने के आसार के चलते घरेलू शेयर मार्केट में आज भूचाल आ गया है। बीएसई सेंसेक्स साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स 2393 अंकों का गोता लगाकर 78588 के स्तर पर खुला तो निफ्टी 414 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24302 पर खुला।

9:05 AM Share Market Live Updates 5 August: अमेरिका में मंदी की आहट और इजरायल-ईरान में महायुद्ध होने के आसार के चलते घरेलू शेयर मार्केट के लिए सोमवार ब्लैक मंडे साबिक हो रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हो गए। प्री ओपनिंग में ही सेंसेक्स करीब 4100 अंकों का गोता लगाया तो निफ्टी करीब 600 अंक लुढ़क गया। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स में 100 फीसद की गिरावट है। टेक महिंद्रा करीब 7 फीसद टूटा है। इन्फोसिस अडानी पोर्ट्स में 6 फीसद से अधिक की गिरावट है।

8:00 AM Share Market Live Updates 5 August: क्या आज घरेलू शेयर मार्केट के लिए सोमवार ब्लैक मंडे साबित होगा? यह सवाल मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हाहाकार के बाद निवेशकों की जुबान पर है। गिफ्ट निफ्टी 24,388 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के शुक्रवार के बंद होने से लगभग 310 अंकों की गिरावट है। यह संकेत भारतीय शेयर बाजार के भयावह है।

आज एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह भारी नुकसान के साथ बंद हुए। गिरावट की आंधी में शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 885.60 अंक या 1.08% की गिरावट के साथ 80,981.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 293.20 अंक या 1.17% टूटकर 24,717.70 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में सोमवार को बिकवाली जारी रही। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का एमएससीआई का सबसे बड़ा सूचकांक 0.8% गिर गया, जबकि जापान का निक्केई 6.4% गिर कर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। जापान के निक्केई 225 और टॉपिक्स में लगभग 7% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 3.9% की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक में 3.5% की गिरावट आई।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को दूसरे सीधे सत्र के लिए कम बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 610.71 अंक या 1.51% टूटकर 39,737.26 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 100.12 अंक या 1.84% लुढ़क कर 5,346.56 पर। । नैस्डैक कंपोजिट 417.98 अंक या 2.43% कम 16,776.16 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बेरोजगारी दर जुलाई में तीन साल के उच्च स्तर 4.3% के करीब पहुंच गई, जो जून में 4.1% थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी मंदी की आशंका गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक के अर्थशास्त्रियों ने अगले साल अमेरिकी मंदी की संभावना को 15% से बढ़ाकर 25% कर दिया, लेकिन कहा कि बेरोजगारी बढ़ने के बाद भी मंदी का डर नहीं होने के कई कारण हैं।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें