RVNL का शेयर 3% लुढ़का, आज आनी है बड़ी खबर, क्या करें अब निवेशक?
- RVNL: रेल विकास निगम के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के जारी होने से पहले दर्ज की गई है। कंपनी आज यानी शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी।

Rail Vikas Nigam Ltd: रेल विकास निगम के शेयरों की कीमतों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के जारी होने से पहले दर्ज की गई है। कंपनी आज यानी शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी। पहले कंपनी की तरफ से 12 फरवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान होना था। लेकिन इसे आज यानी 14 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था। रेल विकास निगम के तीसरी तिमाही के रिजल्ट पर निवेशकों की निगाह है। आइए समझते हैं कि क्या अब रेल विकास निगम के शेयरों पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं?
स्ट्रीट को क्या है उम्मीद?
उम्मीद है कि दिसंबर तिमाही में रेल विकास निगम को 322 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में हो सकता है। अगर नतीजे इस हिसाब से रहते हैं तो सालाना आधार पर रेल विकास निगम का नेट प्रॉफिट 10.2 प्रतिशत गिर जाएगा। हालांकि, अच्छी बात यह होगी कि सितंबर तिमाही की तुलना में इसमें 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
RVNL पर दांव लगाना रहेगा सही?
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह पीएसयू स्टॉक 33 प्रतिशत गिरा है। इस गिरावट के बाद पोजीशनल निवेशकों को एक साल में 48 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 2 साल पहले रेल विकास निगम के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 400 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिल सकता है।
लक्ष्मीश्री इंवेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अंशुल जैन कहते हैं कि कंपनी का जुलाई के अपने उच्चतम स्तर 644 रुपये से 47 प्रतिशत टूट चुका है। कंपनी के शेयरों में फिर से तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों की खरीद और बिक्री की सलाह नहीं देता है।)
बजट जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।