Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bank holidays in October 24 bank remain shut down closed 15 days check list

अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां चेक कर लें लिस्ट

  • Bank holidays in October 2024: अगर आपको अगले महीने अक्टूबर में बैंक के ब्रांच संबंधिक कोई जरूरी काम है तो आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल, अगले महीने गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं।

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 Sep 2024 10:50 AM
share Share
पर्सनल लोन

Bank holidays in October 2024: अगर आपको अगले महीने अक्टूबर में बैंक के ब्रांच संबंधिक कोई जरूरी काम है तो आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल, अगले महीने गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर लिस्ट के अनुसार, भारत में बैंक अक्टूबर 2024 में 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार साथ ही क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं।

कब और किस दिन बंद रहेंगे बैंक -

1 अक्टूबर (मंगलवार): राज्य विधान सभा के आम चुनाव 2024; जम्मू में बैंक बंद हैं।

2 अक्टूबर (बुधवार): महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या; पूरे भारत में बैंक बंद हैं।

3 अक्टूबर (गुरुवार): नवरात्र स्थापना; राजस्थान में बैंक बंद हैं।

6 अक्टूबर: रविवार।

10 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी); त्रिपुरा, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद हैं।

11 अक्टूबर (शुक्रवार): दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसईं)/दुर्गा अष्टमी; त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद हैं।

12 अक्टूबर दूसरा शनिवार: (दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन); त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में बैंक बंद हैं।

13 अक्टूबर: रविवार।

14 अक्टूबर (सोमवार): दुर्गा पूजा (दसैन); सिक्किम में बैंक बंद हैं।

16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा; त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद हैं।

17 अक्टूबर (गुरुवार): महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू; कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।

20 अक्टूबर: रविवार

26 अक्टूबर (चौथा शनिवार): Accession Day; जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

27 अक्टूबर: रविवार

31 अक्टूबर (गुरुवार): दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी; गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, असम, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में बैंक बंद हैं।

ये भी पढ़े:1 अक्टूबर से बदल रहे हैं ये 9 जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि, इस दौरान फंड ट्रांसफर और मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन सहित सभी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। इससे ग्राहक छुट्टियों के दौरान बिना किसी रूकावट के अपनी बैंकिंग जरूरतों को मैनेज कर सकेंगे।

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें