Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़Pioneer Montessori School providing quality education

58 वर्षों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराता पायनियर माँण्टेसरी स्कूल -ब्रजेन्द्र सिंह, प्रबंधक

वर्ष 1963 में 2 छात्रों से शुरू किया गया पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल 58 वर्ष का सफर तय कर चुका है। संस्थापक स्वर्गीय पूरन सिंह द्वारा वर्ष 1963 में नन्हें से पौधे के रूप में रोपा गया पायनियर मॉंण्टेसरी...

Brand PostWed, 12 Jan 2022 01:47 PM
share Share
Follow Us on
58 वर्षों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराता पायनियर माँण्टेसरी स्कूल -ब्रजेन्द्र सिंह, प्रबंधक

वर्ष 1963 में 2 छात्रों से शुरू किया गया पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल 58 वर्ष का सफर तय कर चुका है। संस्थापक स्वर्गीय पूरन सिंह द्वारा वर्ष 1963 में नन्हें से पौधे के रूप में रोपा गया पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल आज समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ की मेहनत व लगन और स्कूल के प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पायनियर महिला डिग्री कॉलेज तक का सफर तय कर चुका है।

प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह कहते हैं कि यह सर्वविदित है कि परीक्षा पास करना और जीवन में सफलता पाना दोनों ही अलग है। पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल का सदैव लक्ष्य रहा है कि अपने छात्र/छात्राओं को इस प्रकार की शिक्षा दे, जिससे वे अपनी वार्षिक परीक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

   पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल में नवाचार, राष्ट्रवाद, संस्कृति, उत्कृष्ट शिक्षा और छात्रों में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल के प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह बताते हैं कि पायनियर स्कूल को लक्ष्य हासिल करने की ताकत हमारे छह दशकों के समृद्ध अनुभव, उपलब्धि हासिल करने के गौरव और शिक्षा द्वारा समाज को बदलने के साधन के रूप में उपयोग करने की प्रेरणा से से मिली है।

 

संस्थापक स्व. पूरन सिंह के रूप में मिला सच्चा मार्गदर्शक

 

स्व. प्रोफेसर पूरन सिंह पायनियर मॉंण्टेसरी विद्यालय के संस्थापक थे। इस विद्यालय के लिए दिया गया उनका योगदान अतुलनीय है।

 

इन बोर्ड्स से स्वीकृत

 

गुणवत्तायुक्त शिक्षा पद्धति

 

यहां की शिक्षा पद्धति से ओत- प्रोत्र छात्र/छात्राओं ने सिद्ध किया है कि किसी भी परीक्षा में उन्हें किसी सहारे की जरूरत नहीं क्योंकि यह सर्वविदित है कि जिस इमारत की बुनियाद मजबूत हो उस इमारत को किसी भी तरह का तूफान हिला नहीं सकता। यहां के शिक्षक भी गर्व करने योग्य हैं। वे अपने ज्ञान मेहनत और अनुशासन से छात्र/छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। यहां के प्रधानाचार्य एक अच्छे कैप्टन की तरह अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।समय- समय पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को विद्यालय में आमंत्रित कर कार्यशालाओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

 

पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल में उपलब्ध सुविधाएं

 

 

पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल का मिशन

 

पी.एम.एस. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में एक सदा अग्रणी रहा है। यह समय-समय पर सच्चे प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा भी रहा है। इस विद्यालय को स्वर्गीय प्रो. पूरन सिंह के नेतृत्व में सच्चा मार्गदर्शक मिला, जोकि अपने जीवनकाल में विद्यालय की ताकत बने।

 

यहां का कंप्यूटर लैब है आधुनिक

पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल का कंप्यूटर लैब सभी प्रकार के नवीनतम तकनीकी के साथ एक उन्नत नेटवर्किंग हब है जो छात्रों को अपनी सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग कौशल को तेज करने में सक्षम बनाता है।

 

विश्वस्तरीय विज्ञान प्रयोगशाला

पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल का उद्देश्य छात्रों को विश्व स्तरीय विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा प्रदान करना है। जहां छात्रों को उनसे संबंधित अनुसंधान हितों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

 

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध स्कूल - ब्रजेन्द्र सिंह, प्रबंधक

 

पायनियर मॉंण्टेसरी में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू हो गईं हैं। लखनऊ व बाराबंकी शाखाओं के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, जानकीपुरम, सत्यप्रेमी नगर लखपेड़ा बाग एल्डिको शाखाओं में आडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किए गए हैं, जिनमें छात्र-छात्राओ लिए शैक्षिक सामाजिक कार्यक्रम के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओ के आत्मविश्वास में वृद्धि हो। स्मार्ट क्लास व अबेकस शुरू किए गए हैं। इसके साथ- साथ वैदिक गणित द्वारा भी छात्रों में गणित के प्रति रूचि उत्पन्न की जा रही है।

 

पता: पायनियर मॉंण्टेसरी स्कूल, रजिस्टर्ड ऑफिस-649, एल्डेको-उद्यान-1, लखनऊ

संपर्क: 0522-4331133,7521033666

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें