Hindi Newsब्रांड स्टोरीज़ न्यूज़Naruvi Hospitals will now support you in fighting the battle of prostate cancer

नरुवी हॉस्पिटल्स के साथ प्रोस्टेट कैंसर से लड़ो बिना किसी डर

"कैंसर" कहने को तो एक छोटा सा मामूली शब्द है, पर किसी की हंसती खेलती जिंदगी को बहुत बड़ी परेशानी में डालने के लिए काफी बड़ा है। इसी कैंसर के कई प्रकारों में से एक होता है "प्रोस्टेट कैंसर"।

Anant Joshi joshi Brand Post, Fri, 27 Jan 2023 05:55 AM
share Share

"कैंसर" कहने को तो एक छोटा सा मामूली शब्द है, पर किसी की हंसती खेलती जिंदगी को बहुत बड़ी परेशानी में डालने के लिए काफी बड़ा है। इसी कैंसर के कई प्रकारों में से एक होता है "प्रोस्टेट कैंसर"। ये तब शुरू होता है जब प्रोस्टेट ग्रंथि में कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर होने लगती हैं। प्रोस्टेट एक ग्रंथि है, जो केवल पुरुषों के पेट के निचले हिस्से में पाई जाती है। ये हार्मोन टेस्टोस्टेरोन द्वारा नियंत्रित होता है और सीमेन को उत्पन्न करने का कार्य करता है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की हमारे देश में हर साल प्रोस्टेट कैंसर के लाखों से भी अधिक मामले सामने आते हैं। पर आपको इसकी बिलकुल भी चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आपका ख्याल रखने के लिए देश के हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे भरोसेमंद हॉस्पिटल्स में से एक नरुवी हॉस्पिटल्स है ना, जो हमेशा अपने पेशेंट्स और उनके परिवार के हित के बारे में सोचता है| और आज इसी नरुवी हॉस्पिटल्स से डॉ. तेजस्वी शशिकांत, MBBS, MS (General Surgery), M. Ch (Urology) प्रोस्टेट कैंसर से जुडी कुछ अनसुनी बातें और उसका कारण आपको बता रहे हैं, ताकि आप इसके प्रति जागरूक रहें। तो आइये जानते हैं .. 

सवाल: प्रोस्टेट कैंसर कितना घातक है ?

डॉ. तेजस्वी शशिकांत: ये पुरुषों में दूसरा सबसे आम किस्म का कैंसर है और कैंसर से होने वाली मौतों का पांचवा प्रमुख कारण है|

सवाल:आजकल कितने पुरुष इससे पीड़ित हो रहे है ?

डॉ. तेजस्वी शशिकांत : अपने जीवनकाल में आठ में से एक पुरुष प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं|

सवाल: क्या बढ़ती उम्र इस कैंसर की वजह है ?

डॉ. तेजस्वी शशिकांत : उम्र बढ़ने के साथ इसकी संभावना भी बढ़ती जाती है| ये होने की संभावना 50 वर्ष की आयु से पहले बहुत ही असामान्य होती है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसकी सम्भावना भी बढ़ जाती है| 

सवाल: किन लोगों में इससे पीड़ित होने की सम्भावना ज्यादा होती है और इसके होने के और भी क्या कारण हो सकते हैं ?

डॉ. तेजस्वी शशिकांत : विशेष जातियाँ जैसे अफ्रीका, अमेरिका और जमाइका के मूल लोगों में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना ज्यादा पायी जाती है| दूसरा महत्वपूर्ण कारण हो सकता है पारिवारिक इतिहास, जितना आपके नज़दीकी  रिश्तेदारों में प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की संख्या ज्यादा होगी उतनी ही आपके इस से पीड़ित होने की सम्भावना भी अधिक होगी|

सवाल: क्या पर्यावरण और खान पान भी इसके कारण हैं ?

डॉ. तेजस्वी शशिकांत : पर्यावरण और आहार संबंधी कारण हैं जो प्रोस्टेट कैंसर के होने का कारण माने गए हैं, पर ये अभी भी उस तरह से साबित नहीं हुआ है। और वो कारण हो सकते हैं, जैसे धूम्रपान, ज्यादा फैट वाला आहार, अच्छे आहार और व्यायाम की कमी, आदि|

आशा है नरुवी हॉस्पिटल्स से डॉ. तेजस्वी शशिकांत जी से हुए सवालों और जवाबों से आप प्रोस्टेट कैंसर के बारे में और उसके मुख्य कारणों के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। साथ ही हम आपको ये भी कहना चाहेंगे की खुद की और अपनों की सेहत से जुड़ी किसी भी तकलीफ में बिलकुल भी न घबराएं, क्योंकि नरुवी हॉस्पिटल्स अपने जाने माने एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम एवं वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी और ट्रीटमेंट के साथ आपका ख्याल रखने और आपकी मदद करने के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा है|

अधिक जानने के लिए यह वीडियो देखें 

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति / संस्थान की है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें