Hindi Newsबिहार न्यूज़Three lakh govt jobs and 10 lakhs employments Nitish Kumar announcement for new year

नए साल में तीन लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे, सीएम नीतीश कुमार का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान गुरुवार को घोषणा की कि साल 2025 में बिहार के तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा 10 लाख और लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

Jayesh Jetawat हिन्दु्स्तान ब्यूरो, पटनाThu, 26 Dec 2024 08:30 PM
share Share
Follow Us on
नए साल में तीन लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे, सीएम नीतीश कुमार का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि नए साल यानी 2025 में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 10 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। अब तक 9 लाख को सरकारी नौकरी दे दी गई है। वहीं, अब तक बिहार के 24 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी और शिवहर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों जिलों में 423 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम लोग मिलकर लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं।

सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) राजद की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है। बिहार में जाति आधारित गणना कराई, जिसमें 94 लाख गरीब परिवारों को चिहिन्त किया गया है, जो हर जाति से जुड़े हैं। ऐसे गरीब परिवारों को प्रति परिवार दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि वे अपना जीविकोपार्जन कर सकें।

ये भी पढ़ें:नया हाइवे, 4 ROB, फोरलेन; बिहार के इस जिले को कई सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिवहर और सीतामढ़ी जिले में विभिन्न विकास कार्यों का स्थल पर जाकर जायजा लिया। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। लोगों की समस्याएं सुनी है। सभी समस्याओं का समाधान पूरी तत्परता से किया जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें