Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Teacher killed in East Champaran murder for Mahaveeri flag dispute father son beaten up

पूर्वी चंपारण में शिक्षक को मौत के घाट उतारा, महावीरी झंडा विवाद में हत्या, बाप-बेटे की धुनाई

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर हुए विवाद में एक शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। लोगों ने आरोपी पिता-पुत्र की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 9 Aug 2024 07:54 AM
share Share

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार रात एक शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात बंजरिया थाना इलाके के अजगरी मठवा टोला की है। बताया जा रहा है कि महावीरी झंडा के दौरान शिक्षक का अन्य लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद उनकी पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान राजपुकार राम के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजन के साथ मिलकर आरोपी रावीज सिंह और उसके पिता जितेंद्र सिंह की जमकर धुनाई कर दी।

पिटाई में जख्मी हुए आरोपी और उसके पिता को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को महावीरी झंडा जुलूस के दौरान आपस में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें शिक्षक राजकुमार राम की गुप्ती से मार कर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़े:नरकटियागंज में गला दबाकर पत्नी हत्या, पति गिरफ्तार

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को लोगों ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था, उनका इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार राजीव सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह जेल जा चुका है। वहीं 4-5 अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी भी शिक्षिका थी जिनकी पूर्व में मौत हो चुकी है। अब राजपुकार के भी चले जाने से उनके एक बेटा और दो बेटियां अनाथ हो गए।

पताही में टेंपो ड्राइवर का मर्डर

दूसरी ओर पूर्वी चंपारण जिले के ही पताही थाना इलाके में गुरुवार रात को एक टेंपो चालक की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना गुजरौल की है। मृतक का नाम राकेश कुमार था। उसका गांव के ही सोनेलाल साह के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोनेलाल उसे दरवाजे से खींच कर घर से कुछ दूरी पर ले गया। जब बहुत देर तक राकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसने खोजने निकले। बाद में उसका शव रंगपुर बाजार रोड पर बड़का पुल के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें