हिंसक झड़प में महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के घोघरड़िया पंचायत के मोरकियाही में बुधवार की

मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के घोघरड़िया पंचायत के मोरकियाही में बुधवार की रात लगभग दस बजे दो बच्चों के बीच विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नदी थाना क्षेत्र के मोरकियाही निवासी रामकिशुन मुखिया की पत्नी ज्ञानी देवी (45) के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामकिशुन मुखिया और उसका 14 साल का पुत्र मंटू मुखिया का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि जीतू मुखिया के पुत्र महेश कुमार और और रामकिशुन मुखिया के पुत्र मंटू कुमार गांव मे एक भगैत कार्यक्रम में गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों किशोर के बीच विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को सुलझाने परिवार के सदस्य गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष से जीतू मुखिया सहित उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से रामकिशुन मुखिया, मंटू मुखिया और ज्ञानी देवी पर हमला कर दिया। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन सभी घायलों को लेकर सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ज्ञानी देवी की मौत हो गई। नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।