सुपौल : सूर्यमुखी की खेती से विमुख हो रहे किसान
त्रिवेणीगंज में लगभग एक दशक पहले सूर्यमुखी की खेती बड़े पैमाने पर होती थी, लेकिन अब यह विलुप्ति के कगार पर है। किसानों ने उचित बाजार न मिलने के कारण सूर्यमुखी की जगह मक्का और अन्य फसलों की खेती शुरू...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 19 March 2025 03:56 AM

त्रिवेणीगंज। प्रखंड क्षेत्र में लगभग एक दशक पहले सूर्यमुखी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती थी। अब इन इलाकों में इसकी खेती विलुप्त होने के कगार पर है। सूर्यमुखी की जगह किसान अब मक्का सहित अन्य फसलों की खेती करने लगे हैं। जानकार बताते हैं कि कुछ साल पहले किसान सूर्यमुखी की खेती करते थे, लेकिन किसानों को उचित बाजार नहीं मिलने के कारण इसकी खेती से मुंह मोड़ कर मक्का सहित अन्य फसलों की खेती करने लगे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।