पारा गिरा, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
सुपौल में रविवार को भीषण गर्मी के बीच मौसम अचानक बदल गया। तेज पुरवा हवा और बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री गिरकर 33 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक मौसम में बदलाव की...

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच रविवार को जिले का मौसम अचानक से बदल गया। सुबह से ही तेज पुरवा हवा के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही ने लोगों को ना सिर्फ गर्मी से राहत मिली बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री गिरावट के साथ 33 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 2.1 डिग्री गिरावट के साथ 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन रविवार शाम तक बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पूरब दिशा से 22 किमी की रफ्तार से चल रही हवा के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने से जिले के मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 अप्रैल तक मौसम में बदलाव का असर दिखेगा।
बूंदाबांदी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि 30 अप्रैल तक जिले के मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है।
एडवाइजरी की गई जारी
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। किसानों से कहा गया है कि वो खेतों में कटी हुई फसल को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रख लें। तेज आंधी या बादल गरजने की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।