Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSports Competition Held at Sanskrit Vidya Mandir Daparkha Kosi Colony

सौ मीटर बालक वर्ग में ओनिक ने मारी बाजी

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा कोसी कॉलोनी वार्ड 25 स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 23 Feb 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
सौ मीटर बालक वर्ग में ओनिक ने मारी बाजी

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा कोसी कॉलोनी वार्ड 25 स्थित संस्कृति विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपेन्द्र चंदन, मनोज रौशन, हीरा प्रसाद सिंह, कुमार करण लड्डू, संत सरोज, ई. प्रभाकर कुमार प्रभात, सतीश कुमार आलोक, राजेश कुमार, दीपक कुमार, रिंकेश कुमार, अनमोल कुमार ने किया। प्रतियोगिता में संस्कृति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक खेलों में हिस्सा लिया। इसमें दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और रिले रेस खेल शामिल थे। सीनियर बालक वर्ग शॉटपुल में मनीष कुमार प्रथम, संजय द्वितीय और वैभव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में काव्या राज प्रथम, जिया राज द्वितीय और सौम्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग में ओनिक प्रथम, विशाल द्वितीय और अमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालिका वर्ग में माही प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल के समापन पर अतिथियों ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल ना केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि छात्रों को अनुशासन, समर्पण और सफलता के लिए मेहनत करना सिखाते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें