बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, घायल महिला भर्ती
त्रिवेणीगंज में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार फुलवतिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल...

त्रिवेणीगंज। थाना क्षेत्र के समधिनिया रोड में रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान राजेश्वरी थाना क्षेत्र के कैंजारा वार्ड 12 निवासी श्याम सुन्दर सरदार की पत्नी फुलवतिया देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि फुलवतिया देवी महेशुआ ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान समधिनिया रोड में विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में फुलवतिया देवी ई-रिक्शा के नीचे दब गई। घटना के बाद जमा हुए लोगों ने ई-रिक्शा के नीचे से निकाल कर महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटन को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।