पंजाब जा रहे पैसेंजर के बैग से दो किलो गांजा जब्त
जदिया में पंजाब जा रही बस में पुलिस ने छापेमारी कर एक यात्री के बैग से 2 किलो गांजा बरामद किया। यात्री प्रभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह गांजा लेकर जा रहा था।...

जदिया। पंजाब जा रहे बस में पुलिस ने छापेमारी कर एक पैसेंजर के बैग से दो किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया। अपर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पंजाब जा रही बस में एक पैसेंजर गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस जदिया बाजार की ओर आ रहे बस को रोका। जब तलाशी शुरू हुई तो बस में बैठा एक यात्री सकपकाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली तो दो किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभु कुमार मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र के आगाढ वार्ड 6 का निवासी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार: सुपौल। एसएसबी चौकी सतना के जवानों ने गुरुवार को 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की इंडो-नेपाल सीमा पिलर संख्या 202/2 के रास्ते प्रतिबंधित सामानों की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही जवानों को चि्ह्तित स्थान पर भेजा गया। वहां पहंुचने पर जवानों ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जवानों ने तस्कर वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 8 निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।