एक नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
सरायगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराखुर्द में छापेमारी कर एक फरार आरोपी रंजीत कुमार साह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और वारंटियों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 29 April 2025 04:11 AM

सरायगढ़। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिपराखुर्द में छापेमारी कर केस के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर कुमार ने बताया कि पिपराखुर्द निवासी रंजीत कुमार साह के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।