Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsPolice Arrest Four Drunk Individuals in Madhubani During Wedding Celebration

निर्मली में चार पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने मधुबनी जिले के कुसमाही गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए लोग एक शादी समारोह में शामिल होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 23 Feb 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
निर्मली में चार पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार

निर्मली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड 7 से उमा मंडल, लाल बाबू कामत और ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार किया गया। सभी मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना क्षेत्र के कुसमाही गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे। इसके अलावा, बैरियर चौक से भी एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ मधुबनी जिले के नरहैया थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी दीप सागर राम है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार शराब तस्कर और पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि शराब तस्कर और पियक्कड़ों के लिए कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें