Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsLaunch of JanMahatma App for MGNREGA Information and Grievance Redressal

मनरेगा की जानकारी अब एप पर मिलेगी

मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के निवारण के लिए जनमनरेगा एप की शुरुआत की गई है। इस एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन मनरेगा कार्यों की जानकारी ले सकेंगे और शिकायतें भी दर्ज कर सकेंगे। ग्रामीण विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 23 Feb 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
मनरेगा की जानकारी अब एप पर मिलेगी

त्रिवेणीगंज। मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के निवारण के लिए विभाग ने जनमनरेगा एप की शुरुआत की है। इस एप के माध्यम से मनरेगा के चल रहे कार्यों की जानकारी लोग ऑनलाइन ले सकेंगे। साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा को एक पत्र भेजा है। इसमें आम लोगों को एप की जानकारी देने के लिए ग्रामीण स्तर पर विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया है। मनरेगा पीओ के अनुसार पंचायत रोजगार सेवकों के माध्यम से लोगों को इस एप की जानकारी दी जाएगी। इसे उपयोग करने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल आवश्यक है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें