देश का नर्मिाण बंटवारे से नहीं, दिलों को दिल से जोड़ने से होगा
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश का निर्माण दिलों को जोड़ने से होगा। उन्होंने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। कन्हैया ने बताया कि बिहार की...

सुपौल, वरीय संवाददाता देश का नर्मिाण बंटवारे से नहीं, दिल को दिलों से जोड़ने से होगा। गरीब-अमीर सबका वोट एक बराबर तो हो गया, लेकिन अधिकार अबतक बराबर नहीं हो सका है। ऐसे में देश कैसे चलेगा। गरीब कैसे जीयेंगे। सत्ता पक्ष गरीबों की बेहतरी के लिए कुछ करने वाला नहीं है। वक्त आ गया है कि अब आप अपने वोट की कीमत जानिये। इसे कैसे इस्तेमाल करना है, इस जानिये। उक्त बातें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित बसबट्टिी रोड के एक गार्डन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मन्नित रहमानी की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में कही।
हालांकि यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित नहीं था। बावजूद इसके कन्हैया को सुनने के लिए लोग कड़ी धूप में जुमे रहे। सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कन्हैया ने कहा कि नीति में न्याय की बात हो तभी न्याय हो सकेगा। न्याय की जरूरत हर जाति-धर्म और समाज के लोगों को है। जबकि वर्तमान सरकार में न्याय की कल्पना भी बेमानी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य की दुर्गति हो रही है और बिहार के मुख्यमंत्री हैं कि कभी प्रगति यात्रा तो कभी महिला संवाद में व्यस्त हैं। ऐसे में बिहार का विकास कैसे होगा। कन्हैया यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। अरे एक इंजन रहेगा तो खर्चा भी एक होगा, दो-दो इंजन रहेगा तो खर्च भी दो-दो होगा। यह खर्चा भी तो गरीबों के मुंह का निवाला छीनकर ही किया जा रहा है। उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले देश को बांटेंगे-तोड़ेंगे, जोड़ेंगे नहीं। वह केवल देश को लूटकर अपने मत्रिों का खजाना भर रहे हैं। उन्हें देश के गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम कहते हैं कि वह देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त पांच किलो अनाज दे रहे हैं। जब देश में 80 करोड़ गरीब हैं तो फिर पहले उनका भला होना चाहिए, न कि उनके मत्रि व्यवसायियों का। कन्हैया ने बिहार को बदहाल राज्य बताते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में देशभर में सबसे पिछड़ा राज्य बिहार ही है। चाहें तो कैग की रिपोर्ट सभी लोग पढ़ लें। उन्होंने संवाद में जुटे लोगों से कहा कि चुनाव का समय आ रहा है। आप वोट जिसे चाहें करें, जो मन करे वह करें। लेकिन चुनाव प्रचार के लिए आने वाले नेताओं को नश्चिति रूप से अपने बच्चों के स्कूल ले जाकर उनके साथ उन्हें भी खिचड़ी खिलाएं। फिर उन्हें पता चलेगा कि बिहार में कितना बहार है। इस मौके पर मन्नित रहमानी के बुलाए अन्य लोगों ने भी सत्ता पक्ष पर जमकर चोट किया। इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र यादव, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, अनुपम कुमार, डॉ रंजीत कुमार मश्रि, राज नारायण गुप्ता, सुभाष सिंह, अभय तिवारी,जितेंद्र झा, ज्योति खन्ना, जितेश मश्रिा, पीतांबर पाठक, सोनू आजाद, प्रमोद यादव, लक्ष्मण झा, कौशल यादव, लक्ष्मी सरदार, अंकित झा, मो जकरिया, मो जकरिया, मो साकिब व मो शाहबाज समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।