Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsInternational Cooperation Year Awareness for Environmental Protection through Human Chain

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नर्मिली, हिटी। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSat, 26 April 2025 02:39 AM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नर्मिली, हिटी। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में सभी पैक्स, व्यापार मंडल सहित अन्य सहकारी समितियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इसमें शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया। इसका आयोजन मरौना बीसीओ ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। बीसीओ ने कहा कि यह वर्ष 2025 अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में विभागीय नर्दिेश के आलोक में प्रखंड स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता अभियान, मानव श्रृंखला, स्वच्छता सहकार अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थिरता के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों के हित में संचालित किए जा रहे विभन्नि योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के किसानों को हरसंभव योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। मौके पर पैक्स अध्यक्ष राज नारायण निराला, जीवच यादव, पीबीसीएस अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जलधर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें