सुपौल : राम-सीता की निकाली गई आकर्षक झांकी
पिपरा में रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी क्लब से शुरू होकर विभिन्न चौकों से होते हुए पिपरा बाजार पहुंची। भक्तों ने जय श्रीराम और जय-जय हनुमान के जयकारे लगाते...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 7 April 2025 05:17 AM

पिपरा। रामनवमी पर राम भक्तों ने रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। गांधी क्लब से निकली शोभा यात्रा ब्लॉक चौक, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर चौक, महावीर, सुभाष से होकर पिपरा बाजार की ओर निकल गई। ध्वज, झंडा व पताका हाथों में लिए राम भक्त जय श्रीराम व जय-जय हनुमान के जयकारे लगा रहे थे। इससे पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन की मनमोहक झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।