सुपौल : पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया गया स्वागत
रामनवमी के अवसर पर निर्मली में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा चैती दुर्गा मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 7 April 2025 05:18 AM

निर्मली। रामनवमी पर रविवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर स्थित चैती दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई और शहर के विभन्नि मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के दौरान राम दरबार, हनुमान जी, श्रीराम का रथ, घोड़े पर सवार सेना सहित विभन्नि झांकियों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।