किसानों की समस्या का नहीं हो रहा समाधान
त्रिवेणीगंज में किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियों का विरोध किया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने भूमि पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे वे अपनी संपत्ति का...

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के पटरघट्टी में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर प्रसाद स्मारक स्थल पर जिला किसान संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की। किसान महासभा सह संयुक्त किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव उमेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों की सुनवाई ही नहीं कर रही है। सरकार ने सर्वे के नाम पर गैरमजूरवा मालिक,खास, वकास, एराजेदार, मालिकाना हक वाले जमीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके कारण इन जमीनों पर कोई भी खरीद बिक्री नहीं कर सकता। सरकार से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इन प्रतिबंधों को हटाया जाए। जितेंद्र कुमार अरविंद ने कहा कि रेलवे, ग्रीन फील्ड, फोर लेन जैसे तमाम सरकारी योजनाओं में भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों, भू स्वामियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। किसान नेता बैद्यनाथ यादव ने कहा कि राज्य सरकार डी बंदोपाध्याय आयोग की सिफारिश लागू नहीं कर रही है। इसके खिलाफ हमलोग 24, 25 और 26 मार्च को पटना में धरना देंगे। मौके पर सुरेश यादव, जयनारायण यादव, कपिलेश्वर यादव, महेश्वर गोयत, अच्छेलाल मेहता, वीरेंद्र साह, अनमोल यादव, प्रो. राजेंद्र साह, डॉ. अमित चौधरी, राजेश कुमार गुप्ता, राहुल यादव, ललन यादव थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।