करंट की चपेट में आने से ससुर की मौत, बहू घायल
निर्मली, एक संवाददाता। मझारी पंचायत के वार्ड 8 में शनिवार की शाम करंट की

निर्मली, एक संवाददाता। मझारी पंचायत के वार्ड 8 में शनिवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि मझारी वार्ड 8 निवासी मक्खन लाल चौपाल एवं उसका पुत्रवधु फूलो देवी अपने घर में शादी को लेकर साफ-सफाई कर रहे था। इसी दौरान नंगा तार से स्पर्श होने के कारण करंट लग गई। इसमें मक्खन लाल चौपाल (60) का मौत मौके पर ही हो गई। वहीं फूलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल महिला को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि 26 फरवरी को मृतक की पोती सरस्वती कुमारी का मधुबनी जिले के मागेनपट्टी में शादी होने वाली थी। इसी को लेकर मक्खन लाल चौपाल अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शकुंति देवी, पुत्र बंसीलाल चौपाल, दिनेश चौपाल, पोती सरस्वती कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उधर, बिजली विभाग के एई पिंटू कुमार ने बताया कि घर में सफाई करने के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।