Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsDevotees Gather for Vasantik Navratri Celebrations at Durga Temple

चैती दुर्गा पूजा : श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

सुपौल में वासंतिक नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सोमवार को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। भक्तों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की और दुर्गा मंदिरों को सजाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 1 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
चैती दुर्गा पूजा : श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना

सुपौल। वरीय संवाददाता वासंतिक नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर मन्दिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की धीरे - धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को मां दुर्गा की दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। आचार्य पंडित धर्मेन्द्र नाथ मिश्र और पंडित नूतन झा ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी उपासना की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा पंडाल भक्तिमय हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित वार्ड सात चकला निर्मली में चैती दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालु माता दुर्गा की आराधना के लिए भक्तों में काफी उत्साह हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिभाव का माहौल बना हुआ है। दुर्गा मंदिरों की सजावट की गयी है। भक्त अपने घरों में भी कलश स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और हवन-पूजन के कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय हो गया।चैती दुर्गा मंदिर में आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। मां दुर्गा और शिव मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तजन व्रत-उपवास भी रख रहे है।कई स्थानों पर कन्या पूजन के आयोजन भी किया गया है। वासंतिक नवरात्र को लेकर चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। भक्त मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही भक्तगण पूजा करने के लिए पहुंचने लगते है। पूजा अर्चना का दौर दिनभर चलता रहा। संध्या काल में आरती के दौरान नर नारियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें