सीएम मछुआ कल्याण योजना से मत्स्यपालकों को होगा लाभ
सुपौल में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत मत्स्य पालकों को लाभ पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है। मछुआरों को मत्स्य शिकारमाही के लिए पूर्ण अनुदान पर किट और विपणन के लिए थ्री-व्हीलर वाहन दिया जाएगा।...

सुपौल, हन्दिुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना का भरपूर लाभ जिले के मत्स्य पालकों को दिलाने की कवायद मत्स्य विभाग द्वारा जारी है। मछुआरों को मत्स्य शिकारमाही के लिए शत-प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट प्रदान की जाएगी, जबकि मत्स्य वक्रिेताओं को नि:शुल्क यानि 50 फीसदी अनुदानित दर पर मत्स्य विपणन के लिए थ्री-व्हीलर वाहन आइस बॉक्स के साथ दी जाएगी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार द्वारा वत्तिीय वर्ष 2024-2025 के लिए मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। अब चयन प्रक्रिया जारी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआरों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ मछुओं एवं मत्स्य वक्रिेताओं की वार्षिक आमदनी में वृद्धि हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।