Hindi Newsबिहार न्यूज़Why did people get angry on the excise police during the wedding ceremony daroga opened fire on the attacking crowd

शादी की रस्म के बीच एक्साइज पुलिस पर क्यों भड़का लोगों का गुस्सा? हमलावर भीड़ पर दारोगा ने चलाई गोली

बेगूसराय में शादी की रस्म के बीच अल्कोहल की जांच करने पहुंची उत्पाद टीम पर भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फायरिंग के बाद ग्रामीण पीछे हटे। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

शादी की रस्म के बीच एक्साइज पुलिस पर क्यों भड़का लोगों का गुस्सा? हमलावर भीड़ पर दारोगा ने चलाई गोली
हिन्दुस्तान बेगूसरायMon, 22 May 2023 06:38 AM
हमें फॉलो करें

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में उत्पाद टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उत्पाद पुलिस मटकोर में शामिल एक निर्दोष युवक को  जबरन उठाकर गाड़ी में ले जा रही थी। जिसका लोगों ने विरोध किया। और पुलिस को खदेड़ना शुरू कर दिया। दरअसल पुलिस अल्कोहल की जांच के लिए एक शादी समारोह में पहुंची थी। ग्रामीणों का आरोप है कि लड़की की शादी के लिए मटकोर की रस्म चल रही थी। उसमें उत्पाद विभाग के अधिकारी अल्कोहल जांच करने लगे। इस पर आक्रोश भड़क गया।

ग्रामीणों का पुलिस टीम पर हमला
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर जमकर रोड़ेबाजी हुई, लाठी डंडे भी चले। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ना शुरू किया तो  जान बचाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कुछ लोगों का कहना है कि फायरिंग में उसके सिर के बगल से गोली निकली।  करीब पांच राउंड फायरिंग के बाद ग्रामीण पीछे हटे। उसके बाद उत्पाद पुलिस की टीम जान बचाकर वहां से भागी। 

दो आरोपियों को थाने लाई पुलिस
इस दौरान पुलिस दो आरोपितों को अपने साथ ले आई। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक गोली बरामद किया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सरकारी गोली है या स्थानीय स्तर पर बनाई गई है । भीड़ में पुलिस फायरिंग के बाद उत्पाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें