Hindi Newsबिहार न्यूज़two people from Mahadalit community shot dead in purnea district of bihar on the midnight of friday

बिहार में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया...

Abhishek Tiwari भाषा, पूर्णियाSat, 5 Sep 2020 04:37 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार आधी रात को जानकीनगर पुलिस थाने के अंतर्गत चांदपुर भंगाहन गांव में तब हुई, जब कुछ हथियारबंद लोग एक महादलित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें बेंत, छड़ी और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया और बाद में दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी विभाष कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि (50) और सुबोध ऋषि (45) के रूप में हुई है। दोनों चांदपुर भंगाहन गांव के निवासी हैं।

एसडीपीओ ने घटना के पीछे के कारणों पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना महादलितों और गांव के अन्य व्यक्तियों के बीच भूमि विवाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस की एक टीम गांव में तैनात कर दी गई है। एसडीपीओ ने कहा कि तीन घायल व्यक्तियों भूपेंद्र ऋषि, तीतर ऋषि और राज कुमार ऋषि को इलाज के लिए बनमनखी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से एक, भूपेंद्र ऋषि ने कहा कि हथियारों, बेंत, लोहे की छड़ से लैस लगभग 50 लोगों ने अचानक उनके घर पर हमला किया। उन्होंने पहले हमें डंडे और लोहे की छड़ से पीटा और फिर दो व्यक्तियों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें